पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का करियर खत्म? ड्रग टेस्ट में फेल होने पर क्या मिलती है सजा; जानें ICC का नियम

7e5c0075e017573e0e1d537f550c837b1776863608195975 original


पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज बुरे फंसते दिख रहे हैं. नवाज के ड्रग टेस्ट में फेल होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब नवाज इंग्लैंड का क्रिकेट क्लब सरे (Surrey) को साइन करने की आधिकारिक घोषणा करने वाला था. इंग्लैंड की लीग नवाज टी20 ब्लास्ट में खेलने वाले थे. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थों के अंश पाए गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पुष्टि कर चुका है कि ICC ने उसे मोहम्मद नवाज से जुड़े मामले की जानकारी दे दी है और PCB ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. अगर नवाज को डोपिंग यानी प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन का दोषी पाया जाता है, तो क्या उनका पूरा करियर खत्म हो जाएगा. यहां जान लीजिए, किसी क्रिकेटर को ऐसी स्थिति में क्या सजा दी जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘ड्रग्स’ के मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बैठी जांच, टी20 वर्ल्ड कप में घिनौनी हरकत को दिया अंजाम; क्या लगेगा बैन?

क्या नवाज का करियर होगा खत्म?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) जब भी किसी क्रिकेटर को प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन का दोषी पाता है, तो वह वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) के नियमों के तहत कोई कार्रवाई करता है. अगर मोहम्मद नवाज ने वाकई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था और उन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया तो नवाज को क्रिकेट से आजीवन बैन भी झेलना पड़ सकता है.

बताया जाता है कि पहली बार दोषी पाए जाने पर आमतौर पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया जाता है. जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है. कहीं खिलाड़ी ने गलती से तो ड्रग्स का सेवन नहीं किया था. वहीं बार-बार डोपिंग का दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी पर आजीवन बैन लगाया जा सकता है.

उदाहरण के तौर पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान गलती से प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन कर लिया था. फिर भी उन्हें 8 महीने का बैन झेलना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:

2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *