यशस्वी जायसवाल पहली बार बने कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव

7beb8ced74095256b84fc00c76983f191778333132890143 original


आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी. यशस्वी जायसवाल आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं. पहली बार आईपीएल में उन्हें कप्तानी मिली है. रियान पराग टीम से बाहर हैं. राजस्थान और गुजरात, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए हैं. 

15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आ सकते हैं. रियान पराग की जगह शिमरन हेटमायर की वापसी हुई है. रवि बिश्नोई भी नहीं खेल रहे हैं. शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर राजस्थान के विदेशी खिलाड़ी हैं. जोस बटलर, जेसन होल्डर, राशिद खान और कगिसो रबाडा गुजरात के विदेशी प्लेयर हैं.

टॉस के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान रियान पराग ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. मुझे लगता है विकेट काफी अच्छा है. रियान पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, वह जल्द ही वापसी करेंगे. हेटी (शिमरन हेटमायर) बल्लेबाजी करने आ रही हैं. मैं बहुत उत्साहित हूं. मैच का बेसब्री से इंतजार है.”

टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है. मुझे लगता है कि अपनी खूबियों पर ध्यान देना जरूरी है. हमने कुछ क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया. हमने जितने भी मैच खेले हैं, उनमें से ज्यादातर क्लोज़ रहे हैं. हम देखेंगे कि पहले दो ओवरों में क्या होता है.”

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *