शेयर बाजार में निवेशकों की डूबी लुटिया, ईरान-अमेरिका जंग ने किया बर्बाद; 41 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

fc4d380e8276b9b778fad902658af20c17747475506071379 original


Iran-Israel War Impact on Share Market: ईरान में इजरायल और अमेरिका ने बीते 28 फरवरी, 2026 को हमला बोला था. यानी कि जंग के एक महीने पूरे हो चुके हैं. इस दरमियान भारतीय शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली देखी गई. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार सेंसेक्स में भारी वजन रखने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4.6 परसेंट की गिरावट के साथ इंडेक्स 1690 अंक या 2.3 परसेंट गिरकर 73583 के लेवल पर बंद हुआ.

क्यों RIL के शेयर गिरे? 

बाजार के जानकारों के अनुसार, RIL के शेयर की कीमत में यह भारी गिरावट कई कारणों से आई- सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यातकों पर विंडफॉल टैक्स लगाना, डॉलर के मुकाबले रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरना, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी फंडों द्वारा भारी बिकवाली और ये सभी कारण पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से थे, जिसके चलते शुक्रवार को शेयरों में यह गिरावट देखने को मिली. 

निवेशकों को कितना हुआ नुकसान?

एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, इस बिकवाली से निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 422.2 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. BSE के डेटा से पता चला कि विदेशी फंड्स एक बार फिर शेयरों के मुख्य विक्रेता रहे और उनका नेट आउटफ्लो 4367 करोड़ रुपये रहा.

जब से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से सेंसेक्स 7700 अंक या 9.5 परसेंट से थोड़ा ज्यादा गिर गया है, जबकि निवेशकों को करीब 41.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. NSDL और BSE के डेटा के मुताबिक, इसी दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने घरेलू शेयर बाज़ार से 1.1 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा की निकासी की है.

सबसे ज्यादा किस सेक्टर पर असर? 

मारुति सुजुकी और बजाज फाइनेंस जैसे ऑटो और फाइनेंस शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में भी महज एक ही सेशन में 4.6 परसेंट की बड़ी गिरावट आई. हालांकि, इस दौरान टेक महिंद्रा और सन फार्मा जैसे कुछ आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों ने अस्थिरता के बीच शेयर बाजार को संभाले रखा. बाजार के जानकारों का कहना है कि जब तक युद्ध पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है, बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना पूरी है. 

ये भी पढ़ें:

ITR-U filing: 31 मार्च है आखिरी मौका! क्या होता है अपडेटेड रिटर्न? कौन इसे फाइल कर सकता है? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *