Women Quits 1cr Job: आर्थिक रूप से मजबूत होना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. खासतौर से महिलाओं के लिए तो ये सबसे जरूरी है. एक सम्मानजनक नौकरी, अच्छा जीवन, अच्छा रहन- सहन कौन नहीं चाहता. इसके लिए लोग सालों पढ़ाई- लिखाई कर अपने पैरों पर खड़े होते हैं और नौकरी करते हैं. लेकिन हाल ही में एक महिला ने बताया है कि उसमें अच्छी सम्मानजनक नौकरी छोड़कर विदेश में सफाईकर्मी बनना चुना. आइये जानते हैं ऐसा क्यों.
श्वेता देसाई नाम की एक महिला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे लंदन में करोड़ों रुपये की नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें मेलबर्न में एयरबीएनबी अपार्टमेंट्स की सफाई का काम करना पड़ा. श्वेता ने अपने इस अनुभव के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता और अपनी पहचान से जुड़ा बड़ा सबक सीखा.
ये भी पढ़ें: SBI का मेगा लोन धमाका, 80000 करोड़ के कर्ज बांटेगा बैंक, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
1 करोड़ की नौकरी छोड़ी
इस वीडियो में महिला ने बताया कि वो मुंबई की रहने वाली हैं और साल 2008 में पढ़ाई के लिए लंदन गई थीं. वहां उन्होंने करीब 15 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया और एक बड़े कमर्शियल बिजनेस वेबसाइट में हैड ऑफ प्रोडक्ट के पद पर काम करती थीं. साल 2023 तक उनकी सालाना कमाई लगभग 1 करोड़ रुपये थी.
मेलबर्न होना पड़ा शिफ्ट
हालांकि, पति की नौकरी के कारण उन्हें 2023 में मेलबर्न शिफ्ट होना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उन्हें अपने अनुभव के मुताबिक नौकरी नहीं मिली. उन्होंने बताया कि मेलबर्न का जॉब मार्केट लंदन से काफी अलग है और लंबे समय तक कोशिश करने के बावजूद उन्हें कॉर्पोरेट रोल नहीं मिला. आर्थिक रूप से खुद को मजबूत करने के लिए उन्होंने Airbnb अपार्टमेंट मैनेजमेंट का काम शुरू किया. इसमें कमरों की सफाई, शीट्स बदलना और गेस्ट्स के सवालों का जवाब देना शामिल था.
आसान नहीं था ये बदलाव
इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, ‘शुरुआत में ये बदलाव उनके लिए बेहद कठिन था. एक समय ऐसा आया जब उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी पहचान खो दी है. लेकिन धीरे- धीरे सोच बदली और उन्हें अच्छा लगने लगा. महिला के मुताबिक, लंदन में उनकी लाइफस्टाइल काफी शानदार थी. ब्रांडेड कपड़े, महंगे मेकअप और लग्जरी लाइफस्टाइल उनकी दिनचर्या का हिस्सा थे, लेकिन मेलबर्न आने के बाद सब बदल गया. बेरोजगारी के दौरान वो मानसिक रूप से टूटने लगी थीं और लोगों के ‘आप क्या करती हैं?’ जैसे सवालों का जवाब देने में असहज महसूस करती थीं.
ये भी पढ़ें: Roopa Ganguly Net Worth: कितनी अमीर हैं रूपा गांगुली, जो बन सकती हैं बंगाल की डिप्टी सीएम? ‘द्रौपदी’ से हैं मशहूर
हालांकि समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि नौकरी किसी भी व्यक्ति की असली पहचान नहीं होता. उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें खुद को नए तरीके से समझने में मदद की. अब वो Airbnb मैनेजमेंट के साथ बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती हैं और अपना बिजनेस व कोचिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर रही हैं.