Rambha Birthday: करियर के पीक पर छोड़ी इंड्रस्टी, जानिए अब लाइमलाइट से दूर कहां हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस?

3dffec53eade13a9256ac925aa77144817805683476931400 original


90 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी खास पहचान बनाई, जिनमें रंभा का नाम भी शामिल है. उन्होंने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया. रंभा ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म ‘जुड़वा’ से पॉपुलैरिटी मिली. इसमें वो सलमान खान के साथ नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई, लेकिन रंभा ने अब इंडस्ट्री छोड़ दी है. आइए रंभा के 50वें बर्थडे पर जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस आज-कल कहां हैं और क्या कर रही हैं.

कनाडा में रहती हैं रंभा
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रंभा अब फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर कनाडा में रहती हैं. वो ग्लैमर की दुनिया से दूर बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं. बता दें कि जब रंभा का करियर पीक पर था, तब उन्होंने बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर ली थी. दोनों ने साल 2010 में तिरुमाला मंदिर में सात फेरे लिए. रंभा तीन बच्चों लावण्या पद्मनाथन, साशा पद्मनाथन और शिविन पद्मनाथन की मां हैं, जिनकी परवरिश में एक्ट्रेस अपना सारा वक्त बिताती हैं. 

Rambha Birthday: करियर के पीक पर छोड़ी इंड्रस्टी, जानिए अब लाइमलाइट से दूर कहां हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस?

ये भी पढ़ें:-Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है ‘पेद्दी’, जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं रंभा
भले ही रंभा फिल्मों से गायब हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपने अपडेट शेयर करती हैं. वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सलमान खान की ये एक्ट्रेस अब लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं और खुशहाल ज़िंदगी गुजार रही हैं.

Rambha Birthday: करियर के पीक पर छोड़ी इंड्रस्टी, जानिए अब लाइमलाइट से दूर कहां हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस?

रंभा ने इन सुपरस्टार्स के साथ किया काम
5 जून, 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मी रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है, लेकिन वो अपने फैंस के बीच रंभा नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 1992 में आई तेलुगु फिल्म ‘आ ओकट्टी अडक्कु’ से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1995 में फिल्म ‘जल्लाद’ से बॉलीवुड में कदम रखा. अपने करियर में उन्होंने अनिल कपूर, रजनीकांत, सलमान खान, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.

ये भी पढ़ें:- ‘ये खबरें सच हैं’, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी को आमिर खान ने किया कंफर्म, वेडिंग डेट भी बताई, कहा- ‘हम एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *