IPL 2027 में अजिंक्य रहाणे की जगह यह खिलाड़ी बनेगा KKR का नया कप्तान, नाम जान सिर पकड़ लेंगे आप

e870e0a00b1479ebe7750a23410d1b031779391555168206 original


आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कई खिलाड़ियों के ट्रेल होने की खबरें वायरल हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स से भी एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि आईपीएल 2027 से पहले रिंकू सिंह को केकेआर का नया कप्तान बनाया जा सकता है. उन्हें अजिंक्य रहाणे की जगह टीम की कमान सौंपी जा सकती है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के नियमों के हिसाब से 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. केकेआर भी कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. इसमें मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है. वहीं टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रिंकू सिंह को कप्तान बनाया जा सकता है. 

फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. केकेआर ने अब तक रिलीज या रिटेन खिलाड़ियों की सूची भी जारी नहीं की है. ज्यादातर टीमें डेडलाइन से एक या दो दिन पहले ही रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करती हैं. अब देखने वाली बात यह होगी क्या रिंकू सिंह को केकेआर कप्तान बनाती है या नहीं.  

केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता था, लेकिन चैंपियन बनने के बाद श्रेयस अय्यर केकेआर से अलग हो गए थे. वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए थे. इसके बाद अंजिक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई थी. रहाणे की कप्तानी में केकेआर लगातार दो साल प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. ऐसे में अब एक बार फिर फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तलाश में है. 

यह भी पढ़ें-

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *