SSC CGL Last Date: एसएससी सीजीएल के फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख, इस वक्त बंद हो जाएगी फाइनल विंडो, जल्दी करें

f8f2626bf6ba4214225197509593cba517823650790401381 original


SSC CGL Last Date: SSC CGL की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. जिन लोगों ने अभी एसएससी सीजीएल का फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आखिरी मौका है. दरअसल, आज 25 जून 2026 को इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया को एक बार फिर खोला था और जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें आज ही अपना फॉर्म जमा करना होगा, क्योंकि इसके बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा. 

बता दें कि SSC CGL 2026 का फॉर्म पहले 21 मई से 22 जून तक भरा जा रहा था. इस दौरान 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म जमा कर दिया था. हालांकि, कुछ उम्मीदवारों की शिकायत थी कि उन्होंने तकनीकी और कई अन्य कारणों की वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, जिसकी वजह से कमीशन ने उनकी शिकायतों को देखते हुए फॉर्म भरने का एक और मौका दिया था. अब यह विंडो आज रात बंद हो जाएगी, इसलिए जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें देर नहीं करनी चाहिए. 

किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?

इस भर्ती के जरिए SSC ने ग्रुप B और ग्रुप C के 40 पदों के लिए कुल 12,256 वैकेंसी निकाली हैं. इसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट और जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसे कई लोकप्रिय पद शामिल हैं. फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए, और यह उम्र 1 अगस्त 2026 के हिसाब से गिनी जाएगी. साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाती है. इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है, हालांकि कुछ पदों के लिए अलग योग्यता भी मांगी गई है, जैसे गणित या स्टैटिस्टिक्स विषय के साथ ग्रेजुएशन. 

यह भी पढ़ेंः Re-NEET 2026 की Answer Key का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब होगी जारी?

SSC CGL 2026 का फॉर्म कैसे भरें?

फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा और फिर लॉगिन या रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.  नए उम्मीदवारों को पहले अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि जो उम्मीदवार पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं. इसके बाद फॉर्म में अपनी एड्रेस, कैटेगरी, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एग्जाम सेंटर जैसी जानकारी भरनी होगी. आवेदन फीस की बात करें तो जनरल और OBC उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होती है, जबकि महिला, SC, ST, PwD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है. फॉर्म भरते समय फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करना भी जरूरी है, इसलिए ये डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है. 

कब होगी परीक्षा और क्यों जरूरी है समय पर आवेदन?

जिन उम्मीदवारों का फॉर्म सही तरीके से जमा हो जाएगा, वे आगे चलकर टियर 1 परीक्षा में बैठ सकेंगे. SSC CGL की टियर 1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में होगी, जबकि टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. चुने गए उम्मीदवारों को अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी दफ्तरों में नौकरी दी जाएगी, इसलिए जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द फॉर्म भर दें, वरना विंडो पर ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनके हाथ से ये सुनहरा मौका जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः  CUET UG 2026 रिजल्ट के बाद क्या करें? यूनिवर्सिटी एडमिशन का पूरा प्लान यहां समझें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *