भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. वह लंबे समय से नेशनल टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे. IPL के पिछले संस्करण उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खास नहीं रहा. रहाणे ने कहा कि उनको लगता है रिटायरमेंट का सही समय है. इस पर रोहित शर्मा का रिएक्शन आया, उन्होंने कहा कि आपका प्रोफेशनलिज़्म और लगन आपको सबसे अलग बनाती है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में WTC 2023 फाइनल में अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में 89 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, हालांकि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल हार गई थी. रोहित और रहाणे का करियर लगभग एक ही समय पर शुरू हुआ था.
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने इतने सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है. मुझे पता है कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है. आपकी लगन और प्रोफेशनलिज़्म ने हमेशा आपको सबसे अलग बनाया है. शानदार करियर के लिए बधाई. ढेर सारी शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें- SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 5077, 2962 और 375 रन बनाए. टेस्ट में उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए. वनडे में उनके नाम 3 शतक और 24 अर्धशतक हैं. उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत एक भी नहीं हारा. 4 टीम इंडिया ने जीते और 2 मैच ड्रा पर समाप्त हुए.
यह भी पढ़ें- ‘हैरान हूं’, हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अपने रिटायरमेंट के बारे में बोलते हुए अजिंक्य रहाणे काफी ज्यादा भावुक हो गए थे, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.