मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा

6072407f87f3e179c0bffc1b098e548917847221678921453 original


Income Tax Return: पिछले कुछ सालों में इंकम टैक्स विभाग ने अपनी ऑनलाइन प्रणाली को काफी बेहतर बनाया है, जिससे अब आईटीआर की प्रोसेसिंग और रिफंड जारी होने की प्रक्रिया पहले से काफी तेज हो गई है. अगर आपको इंकम टैक्स रिफंड मिल चुका है या जल्द मिलने वाला है तो यह आपके लिए अपने फ्यूचर को  फाइनेंशियल मजबूत करने का अच्छा अवसर हो सकता है.

फाइनेंशियल स्थिति मजबूत करने में करें इस्तेमाल

कई लोग टैक्स रिफंड को कम पैसा या बोनस मानकर नया मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने, छुट्टियों पर जाने या अन्य खर्चो में लगा देते हैं लेकिन ये समझना जरूरी है कि यह कोई बोनस नहीं, बल्कि आपकी अपनी कमाई का वह हिस्सा है जो सरकार आपको वापस कर रही है. इसलिए इसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, ताकि आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हो सके और भविष्य  के लिए पैसे के लक्ष्य जल्दी पूरे हो. 

8th Pay Commission: दिल्ली में अहम बैठकें शुरू, सैलरी और पेंशन पर फैसला जल्द

जानकारों के अनुसार, इंकम टैक्स रिफंड का उपयोग इन कामों में करना बेहतर हो सकता है. आप ने कोई कर्ज लिया है तो उसका भुगतान करने मे क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन को देने में ताकि ब्याज का बोझ कम हो सके. इमरजेंसी फंड तैयार करना चाहिए जिससे अचानक आने वाले खर्चों से आसानी से बचा जा सके.

कहां-कहां लगाएं रिफंड का पैसा?

होम लोन का पहले ही  प्री-पेमेंट करें, इससे ब्याज की बचत होगी और लोन जल्दी खत्म होगा भविष्य के लिए इंवेस्टमेंट करें. जैसे म्यूचुअल फंड या अन्य इंवेस्टमेंट विकल्पों में खर्च और बचत के बीच संतुलन रखें. अगर आप अपनी कोई छोटी इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो रिफंड का एक छोटा हिस्सा उस पर खर्च कर सकते हैं. बड़ी राशि की बचत करे और इंवेस्टमेंट में लगाए ताकि कर्ज कम हो सके. इस तरह आपका इंकम टैक्स रिफंड केवल एक बार की खुशी नहीं देगा, बल्कि लंबे समय तक आपकी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा.

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *