‘माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त…’ ‘साजन’ के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज

8d15b73552c52b1366cf06c2fc70863517861902091801064 original


Sanjay Dutt Madhuru Dixit: बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 90 के दशक की शुरुआत में अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. दोनों ने उस दौर में अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों ने फिल्म ‘साजन’ में साथ काम किया था. तब उनके अफेयर की खबरें आई थीं. उनके रिश्ते को लेकर अब तक कई बार बात हुई है और अब उनके रिश्ते को लेकर फिल्म ‘साजन’ के डायरेक्टर ने भी बड़ा खुलासा किया है.

साल 1991 में आई फिल्म साजन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. 35 साल पुरानी इस मूवी में दोनों के साथ सलमान खान भी लीड रोल में थे. इसका डायरेक्शन लॉरेंस डिसूज़ा ने किया था. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में माधुरी और संजय दत्त को लेकर एक बड़ा राज खोल दिया है.

‘माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त…’

लॉरेंस डिसूजा ने हाल ही में विक्की लालवानी को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म साजन को लेकर बात करते हुए संजय और माधुरी के रिश्ते को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया, ‘मैं फिल्म का डायरेक्टर और कैमरामैन भी था. जब मैं कभी-कभार माधुरी के क्लोज़-अप शूट करता था तो संजय दत्त कैमरे से देखते रहते थे. हालांकि मैंने कभी इसे लेकर ज्यादा सोच विचार नहीं किया. मैं नहीं सोचता था कि क्या हो रहा है और क्या नहीं.’  

माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज

ये भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ अमेरिका चले गए थे फहाद फासिल, फिर ऐसे बने साउथ के सबसे खूंखार विलेन

वहीं आगे उन्होंने बताया कि फिल्म कब बनकर पूरी हो गई इस चीज पर उनका कभी ध्यान ही नहीं गया. उन्होंने कहा, ‘शूटिंग के वक्त हम सभी ने काफी एंजॉय किया और कभी इस चीज पर ध्यान ही नहीं गया कि शूटिंग कब पूरी हो गई.’

1993 के बम धमाके केस  के बाद अलग हो गए थे संजय-माधुरी

हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने बताया था कि संजय और माधुरी रिश्ते में थे. हालांकि दोनों के बीच कई चीजों को लेकर असहमति थी. इसके चलते उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी. वहीं जब संजय का नाम साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में आया था तो माधुरी ने उनसे पूरी तरह दूरी बना ली थी. 

ये भी पढ़ें: भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *