5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन

cddfa114a6af8f323eff9c4a6f710a9c17863673320301241 original


Post Office FD News: अगर आप भी अपनी बचत को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां आपकी रकम सुरक्षित हो और उस पर तय रिटर्न मिल सकें, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. हालांकि, यह योजना बैंक FD की तरह काम करती है, लेकिन इसमें सरकार की गारंटी के साथ निवेश की सुरक्षा का भी फायदा मिलता है. इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि चुन सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस TD की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग अवधि के लिए अलग ब्याज दरें मिलती हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि 5 लाख रुपये जमा करने पर आपको कितनी रकम मिल सकती है. 

किस अवधि पर कितना मिलता है ब्याज?

  • 1 साल की TD पर 6.9% सालाना ब्याज
  • 2 साल की TD पर 7.0% सालाना ब्याज
  • 3 साल की TD पर 7.1% सालाना ब्याज
  • 5 साल की TD पर 7.5% सालाना ब्याज

इस योजना में ब्याज तिमाही के आधार पर कंपाउंड किया जाता है और पेमेंट सालाना किया जाता है.

SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे

5 लाख रुपये की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप पोस्ट ऑफिस TD में 5 लाख रुपये जमा करना चाहते हैं, तो अवधि के हिसाब से उसे अलग-अलग रिटर्न मिल सकता है. 

  • 1 साल की TD: अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो इसपे आपको करीब 33,301 रुपये ब्याज मिल सकता है. ऐसे में मैच्योरिटी पर कुल रक करीब 5,33,301 रुपये हो जाएगी.
  • 3 साल की TD: 5 लाख रुपये बढ़कर करीब 6,17,538 रुपये हो सकते हैं. इसमें करीब 1,17,538 रुपये ब्याज की कमाई भी हो सकती है.
  • 5 साल की TD: मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 7,24,974 रुपये हो सकता है. यानी आपको सिर्फ ब्याज से करीब 2,24,974 रुपये मिल सकती है.

पोस्ट ऑफिस FD की खास बातें

  • इसमें आप 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. 
  • अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं होती है.
  • सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के खाते खोल सकते हैं.
  • इसमें आपको 5 साल की TD पर टैक्स बचाने का फायदा भी मिल सकता है.

Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *