Copper Bottle Water Benefits : क्या रोज Copper Bottle से पानी पीना सही? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

8d697acd675665c3d0ca396ac93be69e17863378672761120 original


Copper Bottle Water Benefits: आजकल हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी आदतों में तांबे की बोतल में पानी पीने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी चर्चाओं तक Copper Bottle को एक हेल्दी हैबिट के तौर पर देखा जा रहा है. कई लोग सुबह उठते ही तांबे की बोतल में रखा पानी पीना शुरू कर चुके हैं, तो कुछ लोग इसे अपनी रोजमर्रा की हाइड्रेशन रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं.

हालांकि, Copper Bottle को लेकर जितनी बातें इसके फायदों के बारे में कही जाती हैं, उतना ही जरूरी है यह समझना कि इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए. तांबा शरीर के लिए जरूरी ट्रेस मिनरल है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या रोज Copper Bottle से पानी पीना सही है और एक्सपर्ट क्या कहते हैं. 

क्या है Copper Bottle और इसमें रखा पानी क्यों चर्चा में है?

Copper Bottle यानी तांबे से बनी पानी की बोतल में पानी को कुछ घंटों तक रखने पर पानी में तांबे की थोड़ी मात्रा घुल सकती है. इस प्रक्रिया को लिंचिंग (Leaching) कहा जाता है. आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में पानी रखने की परंपरा काफी पुरानी है. इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है. वहीं, तांबा शरीर के लिए एक जरूरी ट्रेस मिनरल भी है, जो एनर्जी बनाने, कनेक्टिव टिश्यू के निर्माण और दिमाग में केमिकल सिग्नलिंग जैसी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है. हालांकि, तांबे की बोतल में पानी रखने को भी शरीर तक तांबे की थोड़ी मात्रा पहुंचाने का एक तरीका माना जाता है. 

तांबे की बोतल में पानी रखने से क्या होता है?

जब पानी को तांबे की बोतल में कई घंटों तक रखा जाता है, तो उसमें तांबे की थोड़ी मात्रा मिल सकती है. Copper के संपर्क में आने से पानी में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का प्रभाव भी देखा गया है. तांबे की इसी खासियत को एंटीबैक्टीरियल इफेक्ट या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग कहा जाता है. इसमें तांबा बैक्टीरिया की सेल वॉल को नुकसान पहुंचा कर उन्हें इनएक्टिव करने में मदद करता है. रिसर्च के अनुसार, तांबे के बर्तन में पानी को 8 से 48 घंटे तक रखने से बैक्टीरियल कंटैमिनेशन में काफी कमी आ सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बोतल में पानी भरते ही तुरंत पीने से भी वही प्रभाव मिलेगा.

यह भी पढ़ें – GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी? 

क्या रोज Copper Bottle से पानी पीना सही है ?

रोज Copper Bottle में रखा पानी पीना सही है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. तांबा शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉपर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार, वयस्कों के लिए कॉपर की रोजाना जरूरत करीब 900 माइक्रोग्राम बताई गई है, इसलिए Copper Water का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. आमतौर पर बड़े लोग दिन में 2-3 गिलास यानी करीब 500-750 ml तांबे की बोतल में रखा पानी पी सकते हैं, जबकि बच्चों के लिए 1-2 गिलास यानी करीब 250-500 ml सही माना जाता है. अगर आप पहली बार Copper Water पीना शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत 1 गिलास से करना बेहतर है.

यह भी पढ़ें – Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *