दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने की तैयारी कर रहे 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा कर चुके छात्रों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र के लिए पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी. अब योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई थी. यह सुविधा उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा किया है. ऐसे एलिजिबल छात्रों को डीयू ने सीधे पीएचडी में एडमिशन के लिए अलग व्यवस्था की है.
4 साल की यूजी डिग्री वालों के लिए सीधा मौका
डीयू की यह व्यवस्था चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. इसके तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले चार वर्षीय अंडरग्रैजुएट डिग्री धारक सीधे पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी इस विशेष एडमिशन के रास्ते में तीन वर्षीय यूजी के बाद सामान्य तौर पर अपनाई जाने वाली पीजी डिग्री वाली प्रक्रिया लागू नहीं होती है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आज अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-लाइब्रेरी में पढ़ाई और गुरुद्वारे में सोना, कौन हैं IAS बनने की जिद रखने वाले मिन्हाज?
डीयू पीएचडी एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले डीयू के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in. पर जाए.
- इसके बाद पीएचडी के लिए दिए गए पोर्टल को खोलें.
- अब अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- इसके बाद एप्लीकेंट अकाउंट बनाकर लॉगिन करें और पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरे.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट और दूसरी जानकारी अपलोड करें.
- इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म की सारी जानकारी जांच कर इसे सबमिट कर दें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद लास्ट में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
रिसर्च प्रपोजल भी समय पर अपडेट करें
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ अपनी पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक रिकॉर्ड और रिसर्च प्रपोजल को भी ध्यान से जांचना होगा. अगर रिसर्च प्रपोजल में किसी तरह का जरूरी बदलाव या अपडेट करना है, तो वह भी आज ही पूरा करना होगा. यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह अंतिम समय का इंतजार न करें. रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट और रिसर्च प्रपोजल से जुड़े अपडेट की अंतिम तारीख भी आज ही है. उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए डीयू के एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह भी दी गई है. यूनिवर्सिटी की ओर से विषयवार शेड्यूल और पीएचडी एडमिशन जुड़ी दूसरी सूचनाएं भी ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज की जाएगी.
ये भी पढ़ें-क्या NRI भी दे सकते हैं सिविल सर्विस का एग्जाम, कैसे बन सकते हैं IAS?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI