‘आप पर गर्व है सीमा’, एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

b7e85b8b5b4eaa325c4056d6e11a7c3817902716361671364 original


एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और खुशी का पल सामने आया, जब सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकंड में रेस पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया. उनकी इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्हें सीमा पर गर्व है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीमा को बधाई दी. उन्होंने सीमा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने भारत को इस स्पर्धा में कई साल बाद पदक दिलाया है. पीएम मोदी ने सीमा की सहनशक्ति, अनुशासन और सालों की मेहनत की भी तारीफ की.

16 साल बाद मिला पदक

सीमा की ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को एशियन गेम्स में 16 साल बाद पदक मिला है. इससे पहले भारत ने इस इवेंट में 2010 के एशियन गेम्स में पदक जीता था. लंबे इंतजार के बाद आए इस पदक ने भारतीय एथलेटिक्स के लिए खुशी बढ़ा दी है.

मेहनत का मिला फल

सीमा ने रेस के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिर में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. उनकी इस कामयाबी के पीछे लंबे समय की मेहनत और लगातार तैयारी रही है. पदक जीतने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं.

सीमा की इस जीत ने उनके लंबे इंतजार को भी खास बना दिया. 10,000 मीटर जैसी लंबी दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत और मजबूत तैयारी की जरूरत होती है. सीमा ने रेस में अपनी हिम्मत बनाए रखा और तीसरे स्थान के साथ भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया.

पीएम मोदी ने भी सीमा को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सीमा आने वाले समय में देश के लिए और भी कई सफलताएं हासिल करेंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *