‘जिम्मेदारी बड़ी है…’, CSK के कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला इंटरव्यू

31b07bf8a7a97ad9812194e2189132bc17903369490991212 original


चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में जहीर खान को हेड कोच नियुक्त किया है, जिसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी को पहला इंटरव्यू दिया. जहीर ने अपनी नियुक्ति के प्रोसेस के बारे में बात करते हुए टीम में एमएस धोनी की अहमियत को भी बताया. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, वह अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद जहीर खान को कोच नियुक्त किया. खान ने फ्लेमिंग के बारे में कहा, “जब आप उनके बारे में बात करते हो, आप निरंतरता देखोगे, उनका एमएस धोनी के साथ सौहार्द देखोगे, ये कुछ ऐसा रहा है जो बहुत स्पेशल है. मैंने जब भी चेन्नई टीम का सामना किया, ये बहुत मजबूत टीम रही है. और यही वो लैगसी है, जिसके बारे में बात कर रहा हूं. तो जिम्मेदारी बड़ी है, उस स्टेटस बनाए रखना है. बहुत सारी उम्मीदें हैं, जो बहुत सारा प्रेशर भी लेकर आती है. ये बहुत मजेदार चैलेंज रहने वाला है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं.

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नियुक्त होने के प्रोसेस के बारे में बताते हुए जहीर ने कहा, “एमएस धोनी CSK के लिए एक बहुत बड़ी ताकत रहे हैं. टीम की दिशा कैसी होनी चाहिए, इसे समझने में उनकी भूमिका बहुत अहम रही है. टीम के मालिक और सीईओ ने मुझसे बात की और ये बहुत सिंपल थी. उन्होंने कहा कि ‘हम तुम्हे कोच बनाना चाहते हैं, क्या तुम उपलब्ध हो?’ मैंने कहा हां, मुझे चेन्नई सुपर किंग्स का पार्ट बनकर बहुत खुशी होगी. फिर चीजें आगे बढ़ी और औपचारिकता पूरी कि गई.”

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम में एक ही नाम के 7 खिलाड़ी, हर कोई हैरान

उन्होंने आगे कहा, “ये जिम्मेदारी मिलने पर मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है. जो विश्वास उन्होंने मुझमें और मेरी काबिलियत पर दिखाया है, जाहिर तौर पर जिम्मेदारी बड़ी है और ये अलग चैलेंज होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *