‘लव एंड वॉर’ की तिकड़ी का दिखा जलवा, भंसाली संग डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर और विक्की

91b3287a4a451dbc5150a417ff510bd517904891929501400 original


जब से ‘लव एंड वॉर’ की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. ये बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के तीन दमदार एक्टर्स आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. 

हाल ही में मेकर्स ने एक-एक करके ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए, जिसके बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. अब ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक धमाके के बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर पर पहुंचे. इस दौरान तीनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

‘लव एंड वॉर’ की टीम ने एक साथ दिए पोज
डिनर पार्टी के बाद जब संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. इस दौरान पैप्स ने चारों से साथ में पोज देने के लिए कहा, जिसके बाद सभी ने एक से बढ़कर एक पोज दिए.

स्टाइलिश लुक में नजर आईं आलिया भट्ट
इस दौरान आलिया भट्ट बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ब्राइट येलो कलर की ब्लेजर-स्टाइल शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसके फ्रंट पर नॉट डिटेलिंग थी. अपने इस लुक को उन्होंने स्लीक मिडिल-पार्टेड बन, ब्लैक क्रोकोडाइल-पैटर्न क्लच और ब्लैक हील्स के साथ कंप्लीट किया. उनका पूरा लुक काफी मॉडर्न और ग्लैमरस नजर आया.

कैसा है विक्की कौशल और रणबीर कपूर का लुक?
वहीं, विक्की कौशल भी डैशिंग और क्लासी लुक में दिखे. उन्होंने व्हाइट वर्टिकल स्ट्राइप्ड शर्ट को ब्लैक लूज-फिटिंग ट्राउजर, ब्लैक लेदर बेल्ट और फॉर्मल शूज के साथ पेयर किया था. हैवी बियर्ड और बैक-कॉम्ब्ड हेयरस्टाइल ने उनके लुक को रग्ड टच दिया. रणबीर कपूर भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का लॉन्ग कुर्ता-शर्ट पहना था, जिसे उन्होंने डार्क ब्लू जींस और ब्राउन लेदर बूट्स के साथ पेयर किया. 

शर्म से लाल हुईं आलिया भट्ट
इस डिनर पार्टी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया. पैपराजी को पोज देते वक्त अचानक रणबीर ने अपनी पत्नी आलिया के कंधे पर हाथ रख दिया. इस दौरान आलिया शर्माती हुई नजर आईं और रणबीर को निहारती दिखीं. वहीं, एक अन्य वीडियो में रणबीर भीड़ के बीच आलिया को संभालते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें:- मनीष मल्होत्रा के शो में छाए विक्की कौशल-आलिया भट्ट, शाही अंदाज से लूटी महफिल

कैसा है रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक?
रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक में वो कार में चश्मा लगाए बैठे हुए काफी रौबीले अंदाज में नजर आए. उनका एक हाथ खून से सना हुआ दिखा. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इश्क भी. जंग भी.’

वहीं, आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर में उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज नजर आया. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘आग भी, दिलों की जान भी.’

विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर में उनका काफी दमदार और इंटेंस लुक में नजर आया. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!’

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ भंसाली ने इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. रणबीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आ चुकी है, वहीं रणबीर और विक्की कौशल ‘संजू’ में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि, तीनों कलाकार पहली बार एक ही फिल्म में साथ दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:- KBC 18: आइवी लीग ग्रेजुएट भी नहीं दे पाया रामायण से जुड़े सवाल का जवाब, गंवा दिए 25 लाख रुपये

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *