‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज, राम-सीता और लक्ष्मण के रूप में दिखे रणबीर-साई और रवि

6ecf26425534aef7277c6e7a668148e71790471764714587 original


‘रामायण’’ 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक को फैंस काफी पसंद किया. अब मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्ट जारी किया है. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे क्रमश, भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं.

फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. नितेश तिवारी फिल्म के डायेक्टर हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.

फिल्म से पोस्टर रिलीज

‘रामायण’ के इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर बेहद शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं. वहीं, माता सीता के रूप में साई पल्लवी मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती हैं. दूसरी ओर, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण और रक्षा भाव का सशक्त प्रतीक नजर आ रहे हैं. 

अब तक की महानतम और कालजयी कथाओं में से एक ‘रामायण’ को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हुए, नितेश तिवारी की ये फिल्म इस महाकाव्य के विराट पैमाने, भावनाओं और अमर किरदारों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव में पेश करने का प्रयास करती है.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टारस यश रावण का रोल निभा रहे हैं. फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है. फिल्म में दशरथ के रोल में अरुण गोविल, शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत सिंह, कैकई के रोल में लारा दत्ता जैसे स्टार्स दिखेंगे. 

ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. कुमार विश्वास ने गाने के बोल लिखे हैं. गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *