‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

01cae2b70c57636b7ff81719b041bf5b17905894687551403 original


पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही स्क्रीन पर छाई हुई है और ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स लगातार बना रही है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हो गई है. अब इसने बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बनाया है.

दरअसल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज को 24 दिनों का वक्त हो गया है और ये अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है. ऐसे में जहां दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन भी 200 करोड़ के पार पहुंच गया है. इसी के साथ ही इसकी 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी हो चुकी है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 24 दिनों का कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ और फर्स्ट वीक 148.45 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 55 करोड़ का कारोबार किया था.
– फिल्म की हर हफ्ते कमाई लगातार गिरती रही और तीसरे हफ्ते 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने 22वें दिन 1 करोड़, 23वें दिन 1.55 करोड़ कमाए थे.
– इसी के साथ ही चौथे संडे या कि फिल्म ने 24वें दिन 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 227.05 करोड़ पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: ‘द वन’ ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा अगर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 270.22 करोड़ और ओवरसीज में इसने 60.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 330.72 करोड़ कमा लिए हैं. 

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

इसी के साथ ही अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये साल की चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 90 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 330.72 करोड़ रहा तो इस लिहाज से फिल्म ने 267.47% प्रॉफिट कमा लिया है.

इस लिस्ट में 373.36% प्रॉफिट कमाकर ‘आवारापन 2’ तीसरे नंबर पर है. वहीं, ‘धुरंधर 2’ (427.25% प्रॉफिट) दूसरे पर और नंबर वन पर ‘हनुमान अंश’ है, जिसने 1.8 करोड़ के बजट में 16457.22% प्रॉफिट कमा लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *