AAI SSCO Consultant 2026: सेना से रिटायर अफसरों के लिए AAI में निकली भर्ती, 39 पदों पर मांगे आवेदन 

6fcf4ff9dabb0128f24d0ce04154893f17942061518491094 original


AAI SSCO Consultant 2026: भारतीय सशस्त्र बलों से सेवानिवृत हो चुके शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है. प्राधिकरण ने देश के अलग-अलग जॉइंट यूजर डिफेंस और फील्ड पर ट्रैफिक सर्विसेज यूनिट्स का समर्थन करने के लिए कंसल्टेंट के कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन नंबर 14/2026/CHQ/SSCOs जारी किया है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह निर्धारित समय के अंदर अपना आवेदन ईमेल के जरिए अथॉरिटी को भेज दें, क्योंकि आवेदन एक्सेप्ट करने का यही एकमात्र तरीका एकमात्र माध्यम है.

पदों का विवरण और एयरपोर्ट वाइज जरूरत 

  • गोवा (दाबोलिम) एयरपोर्ट- 15 पद (11 सरफेस मूवमेंट कंट्रोल + 4 एटीसी)
  • पुणे एयरपोर्ट (एसएमसी के लिए)- 11 पद 
  • पूर्णिया एयरपोर्ट- 4 पद 
  • पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट (एमसी के लिए)- 4 पद 
  • दरभंगा एयरपोर्ट- 3 पद 
  • कानपुर एयरपोर्ट- 2 पद 
  • कुल-39 पद 

आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीख 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 17 सितंबर 2026 
  • आवेदन के अंतिम तारीख- 11 नवंबर 2026 
  • इंटरव्यू- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख उनके ईमेल आईडी पर दी जाएगी.  

भर्ती से जुड़ी योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना या तटरक्षक बल से रिटायर्ड सर्विस कमीशन अधिकारी होने चाहिए. इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और बेसिक एटीसी कोर्स-एटीएम एंड एएल और जीसीए या एटीएसएस कोर्स पूरा किया होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्ष एटीसी ड्यूटी का एक्सपीरियंस होना चाहिए, जिसमें कम से कम 1 साल का एक्सपीरियंस किसी जॉइंट यूजर डिफेंस एयरफील्ड पर एटीसी ड्यूटी का होना जरूरी है.  

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा सेना से रिटायर्ड उम्मीदवार की रिटायरमेंट की तारीख और आवेदन की अंतिम तिथि के बीच का अंतराल 6 साल से ज्यादा का नहीं होना चाहिए. कांट्रैक्ट का विस्तार किसी भी स्थिति में 55 वर्ष की आयु से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-सुबह जल्दी उठने वाले ही बनते हैं टॉपर? जानें बोर्ड परीक्षा में सफलता के असली फार्मूले

कितनी मिलेगी सैलरी? 

डीओपीटी के 9 दिसंबर 2020 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार चयनित कंसल्टेंट को मिलने वाली महीने की सैलरी उनकी रिटायरमेंट के समय मिलने वाली मूल और अंतिम सैलरी में से बेसिक पेंशन को घटा कर तय किया जाएगा. यह निश्चित राशि पूरे अनुबंध के दौरान एक बार एक समान बनी रहेगी और इसमें कोई वार्षिक या प्रतिशत की वृद्धि नहीं होगी. इसके अलावा मकान किराया भत्ता नहीं दिया जाएगा, जबकि आने जाने के लिए तय नियमों के तहत ट्रांसपोर्ट भत्ता और टीडीएस कटौती के प्रावधान लागू होंगे 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र डाउनलोड करें. 
  • अब अपनी शैक्षिक योग्यता, वर्क एक्सपीरियंस और दूसरे सभी जरूर डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड प्रति लगाएं.  
  • अब भरें हुए फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट को मिलाकर एक सिंगल पीडीएफ फाइल तैयार करें.
  • इस पीडीएफ को आधिकारिक ईमेल आईडी chqrectt@aai.aero पर 11 नवंबर 2026 तक भेज दें.

ये भी पढ़ें-CSIR UGC-NET के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:50 तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *