कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

37bb6f4502d9600a1c004cfadb2593cc1794203622505143 original


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन मार्क में खेला जाएगा. भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं कीवी टीम की नजरें सीरीज बचाने पर रहेंगी. 

अगर न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को तीसरा वनडे मैच भी हार जाती है तो वो सात साल बाद घर पर कोई वनडे सीरीज हारेगी. इससे पहले आखिरी बार न्यूजीलैंड को उसके घर पर भारत ने ही वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी. साल 2019 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 4-1 से पांच मैचों की वनडे सीरीज जीती थी. 

10 साल से नहीं जीता भारत, हैरान कर देंगे आंकड़े

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मैदान पर तीसरा वनडे मैच खेला जाना है, वहीं भारत पिछले 10 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है. हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारत ने आखिरी बार 2015 में वनडे मैच जीता था. टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान पर 12 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उसे सिर्फ तीन मैचों में ही जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैदान पर 9 साल से कोई वनडे मैच नहीं हारी है. साल 2017 के बाद से कीवी टीम ने इस मैदान पर अपना दबदबा बनाया हुआ है.  

कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे मैच की शुरुआत होगी. वहीं सात बजे मुकाबले का टॉस होगा. टीवी पर आप यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी. दोनों ही जगह हिंदी और अंग्रेजी में आप कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. इसके अलावा abplive.com पर भी मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले की सारी अपडेट्स मिल जाएंगी. 

यह भी पढ़ें- 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में उठा-पटक, दुनिया के पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ड्रॉप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *