Chilli Cutting Tips: ये है मिर्च काटने का सही तरीका, कभी नहीं लगेगी हाथों में जलन

6e22d16bac84db75bc14e66c3f39cb0717943153427231473 original


रसोई में खाना बनाते समय हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. कभी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए तो कभी चटनी और अचार बनाने के लिए मिर्च काटनी पड़ती है. लेकिन कई बार मिर्च काटने के बाद हाथों में तेज जलन होने लगती है. परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब अनजाने में हाथ आंखों, नाक या चेहरे पर लग जाता है.

दरअसल  मिर्च में मौजूद एक खास तत्व इसकी वजह बनता है. हालांकि मिर्च काटने का सही तरीका अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ऐसे में जानिए कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में जिनसे मिर्च काटने पर हाथों में जलन जैसी समस्या नहीं होगी.

मिर्च काटने पर हाथों में जलन होने की वजह

हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक प्राकृतिक रासायनिक तत्व पाया जाता है. यही मिर्च को तीखापन देता है. जब हम मिर्च काटते हैं, तो इसके अंदर मौजूद कैप्साइसिन उंगलियों और हाथों की त्वचा के संपर्क में आ जाता है. यह त्वचा में मौजूद कुछ नर्व्स को एक्टिव करता है, जिससे जलन और गर्मी महसूस होती है. कैप्साइसिन तेल में घुलनशील होता है. यही वजह है कि कई बार सिर्फ पानी से हाथ धोने पर भी जलन पूरी तरह दूर नहीं होती. इसलिए मिर्च काटने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहतर होता है.

मिर्च काटने से पहले पहनें ग्लव्स

हाथों में जलन से बचने का सबसे आसान तरीका है कि मिर्च काटते समय डिस्पोजेबल या किचन ग्लव्स पहनें. इससे मिर्च का रस सीधे त्वचा के संपर्क में नहीं आएगा. अगर घर में दस्ताने उपलब्ध नहीं हैं, तो मिर्च काटने के लिए चिमटे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. खासकर उन लोगों को यह सावधानी जरूर रखनी चाहिए, जिनकी त्वचा संवेदनशील है.

यह भी पढ़ें: Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं

मिर्च को सही तरीके से काटें

मिर्च काटने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें. गीली मिर्च हाथ से फिसल सकती है, जिससे चाकू से चोट लगने का खतरा रहता है. इसके बाद मिर्च को कटिंग बोर्ड पर रखें और तेज चाकू से काटें. मिर्च के डंठल को पहले अलग कर दें और फिर जरूरत के हिसाब से गोल टुकड़ों या लंबाई में काटें. अगर मिर्च के बीज और अंदर का सफेद हिस्सा निकालना है, तो चाकू या छोटे चम्मच की मदद लें. कोशिश करें कि मिर्च के अंदरूनी हिस्से को हाथों से ज्यादा न छुएं. मिर्च काटने के बाद चाकू, कटिंग बोर्ड और इस्तेमाल किए गए बर्तनों को भी अच्छी तरह साफ करें.

मिर्च काटने के बाद हाथ ऐसे साफ करें

अगर गलती से बिना दस्ताने पहने मिर्च काट ली है, तो सबसे पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं. उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास भी सफाई करें. केवल पानी से हाथ धोने की तुलना में साबुन का इस्तेमाल ज्यादा मददगार होता है. कुछ लोग मिर्च की जलन दूर करने के लिए हाथों पर तेल, दूध या दही लगाने की सलाह देते हैं. हालांकि इन घरेलू तरीकों का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता. सबसे जरूरी है कि हाथों को अच्छी तरह साफ किया

यह भी पढ़ें: Amla Pickle Recipe: आंवले का अचार सालभर नहीं होगा खराब! नोट करें बनाने का सही नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *