ज्वालामुखी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़! 24 घंटे खुले रहेंगे दर्शन, जानें नवरात्रि पर चढ़ावे का रिकॉर्ड!


Jwalamukhi Temple on Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के अत्यंत पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्थित श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नवरात्र के पांचवें दिन मां ज्वाला की अत्यंत पवित्र ज्योतियों के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. 

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छठी, सप्तमी और अष्टमी नवरात्र के मौके पर मंदिर 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रहेगा, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े.

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबें

मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने क्या कहा?

श्रीज्वालादेवी मंदिर के अधिकारी अजय मंडयाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, मंदिर से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे शिफ्ट में ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें. 

नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरप पर देखने को मिल रहा है. भक्त भजन-कीर्तन करते हुए पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ और मुंडन जैसे धार्मिक कार्य कर रहे हैं. 

मंदिर के पुजारी ने क्या कहा?

मंदिर के पुजारी कपिलमुनि ने कहा कि, बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और माता का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि, मंदिर के गर्भगृह में मां ज्वाला सात रूपों में विराजमान हैं, जिसमें मां चंडी, हिंगलाज, विंध्यवासिनी, महाकाली, अन्नपूर्णा, महासरस्वती और महालक्ष्मी. मंदिर आने वाले श्रद्धालु इन सभी ज्योतियों के दर्शन कर खास पुण्य प्राप्त करते हैं. 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि, नवरात्र के दौरान पूजा, हवन और यज्ञ करने से कई गुना फल मिलता है, इसी वजह से भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

पढ़ाई में मन नहीं लगता? 7 दिन में फोकस बढ़ाएं! सरस्वती मंत्र से पाएं एकाग्रता, परीक्षा होगी सफल!

4 दिनों में 25 लाख का चढ़ावा

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, नवरात्र के पहले चार दिनों में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. वहीं करीब 25 लाख रूपये का चढ़ावा भी मंदिर में आ चुका है. 

पांचवें दिन तक ही करीब 1.30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दर्शाता है. 

सुरक्ष और सुविधा के इंतजाम- मंदिर प्रशासन

मंदिर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि, नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था, साफ-सफाई पर खास ध्यान, दर्शन के लिए सुगम लाइन व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए हैं. 

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है. 

श्रद्धालुओं से प्रशासन की खास अपील

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है कि, वे पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए नियमों के अनुसार दर्शन करें.

इस गांव में घर पर शादी करना ‘मनाही’! 350 साल से सिर्फ मंदिर में ही बनते हैं रिश्ते! वजह जानकार उड़ जाएंगे होश?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *