‘धुरंधर 2’ के लिए 8 घंटे में तैयार होता था नवाब शफीक का लुक, असली चेहरा देख पहचान ही नहीं पाएंगे


आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है, कमाई के मामले में भी फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. फिल्म में कई दमदार किरदार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इन्हीं में से एक है नवाब शफीक का किरदार, जिसे एक्टर मशहूर अमरोही ने निभाया है. हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा है, लेकिन उनके लुक और परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है.

कई यूजर्स इस किरदार की तुलना पाकिस्तान के एक्स प्राइम मिनिस्टर नवाज शफीक से कर रहे हैं. फिल्म में नवाब शफीक का रोल निभाने वाले एक्टर मशहूर अमरोही खुद इस रिएक्शन को देखकर चौंक गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका छोटा सा रोल इतना ज्यादा ध्यान खींचेगा.

मशहूर अमरोही ने की नवाब शफीक के किरदार पर बात 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर अमरोही ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट यही है कि लोग मान ही नहीं रहे कि ये मैं हूं. कुछ लोग तो इसे AI तक कह रहे हैं. मैंने नहीं सोचा था कि इतना प्यार और अटेंशन मिलेगा. सोशल मीडिया पर हर जगह मीम्स और तस्वीरें वायरल हो रही हैं.’

धुरंधर 2' के लिए 8 घंटे में तैयार होता था नवाब शफीक का लुक, असली चेहरा देख पहचान ही नहीं पाएंगे

बता दें, पहली नजर में अगर आप एक्टर को देखें, तो उनका लुक नवाज शफीक से बिल्कुल मेल नहीं खाता. इस रोल में ढलने के लिए मशहूर अमरोही को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया, ‘जब हमने पहला मेकअप टेस्ट किया, तो हम डायरेक्टर की उम्मीद के मुताबिक लुक नहीं ला पाए. हमें बॉडी वेट, चेहरे और उम्र सब कुछ हूबहू दिखाना था.’

8 घंटे में तैयार होता था नवाब शफीक का लुक
मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने इस ट्रांसफॉर्मेशन में पूरी मेहनत झोंक दी. अमरोही ने बताया कि उन्हें लगातार चार दिनों तक रोजाना आठ घंटे से ज्यादा मेकअप के लिए बैठना पड़ा. वजन दिखाने के लिए उन्होंने खास तौर पर बॉडीसूट और पेट (पॉन्च) का इस्तेमाल किया, जिससे किरदार को असली जैसा लुक दिया जा सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *