AHSEC HS Result 2026: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं नतीजे

009b224f9124977af7b95c4fa9ae15001726371749406140 original


असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने परिणाम जारी किया, छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखने लगी. छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइटasseb.in, ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने से पहले ही असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर दी थी कि परिणाम किस समय घोषित किया जाएगा. उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा. जैसे ही तय समय हुआ, AHSEC ने 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया और छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देखने लगे.

अब छात्र अपना रिजल्ट asseb.in, ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.

पास होने के लिए जरूरी अंक

AHSEC HS परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. जो छात्र न्यूनतम अंक नहीं ला पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका

  1. अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें
  2. मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: ASSAM12
  3. यह मैसेज 5676750 या 56263 पर भेज दें
  4. कुछ ही समय में बोर्ड की तरफ से रिप्लाई आएगा
  5. आपके फोन पर AHSEC 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा

UPOLOBDHA Mobile App से रिजल्ट देखने का तरीका

  • अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें
  • सर्च बॉक्स में UPOLOBDHA ऐप खोजें
  • ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें
  • इंस्टॉल होने के बाद ऐप खोलें
  • AHSEC Class 12 Result 2026 विकल्प चुनें
  • अपना रोल नंबर या जरूरी जानकारी भरें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • मार्कशीट डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें  

ऐसे देखें AHSEC 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “AHSEC HS Result 2026” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें, जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है.
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- CISCE Result 2026: CISCE इसी हफ्ते जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? नोट कर लें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *