आज LSG और RCB के बीच भिड़ंत, जानें लखनऊ-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

2d4c334ef49a9cf1b2833ba4b3f826201778152607085143 original


आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. इस सीजन का यह 50वां मैच है. लखनऊ के इकाना में इस साल सारे मैच लो स्कोरिंग हुए हैं. ऐसे में आज एक लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है. प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे नंबर पर है, वहीं लखनऊ की टीम 10वें स्थान पर है. 

आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी ने 9 मैच खेले हैं. इस दौरान रजत पाटीदार की टीम को छह मैचों में जीत मिली है, वहीं तीन मैचों में हार. आरसीबी का नेट रन रेट काफी अच्छा है. ऐसे में अगर आरसीबी आज जीत दर्ज करती है तो फिर वो अंक तालिका में टॉप पर चली जाएगी. लखनऊ की बात करें तो ऋषभ पंत की टीम 9 मैचों में सिर्फ दो मैच ही जीती है. सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ की टीम अब तक घर पर एक भी मैच नहीं जीत सकी है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी को पांच मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं लखनऊ ने सिर्फ दो मैच जीते हैं. यहां आंकड़ा 5-2 का है. आरसीबी ने लखनऊ के इकाना में दो मैच खेले हैं, और दोनों ही मैचों में उसे जीत मिली है. 

लखनऊ के इकाना की पिच रिपोर्ट 

यह मैच भी लो स्कोरिंग हो सकता है. इस सीजन यहां उच्चतम स्कोर 165 रन रहा है. लीग चरण के इस दूसरे हाफ में भी, जहां गर्मी की धूप से पिचें सूखती जा रही हैं, टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी. पुरानी गेंद से रन बनाना यहां काफी मुश्किल हो जाता है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है, लेकिन लखनऊ की टीम उलटफेर कर सकती है. हमारे मैच प्रिडिक्शन मीटर के हिसाब से पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा 

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम डार

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और आवेश खान.

इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *