‘मैं सो नहीं पाती थी…’, ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर का हो गया था बुरा हाल, लग गई थी नशे की लत

627426619 18339219415208918 2259083435509837566 n


गुजरे जमाने में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी स्क्रीन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी. उस समय दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह भी बनाई. फिल्मों में काम करते ही एक्ट्रेस का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी कर ली थी. नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी, लेकिन जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तब इस खबर ने परिवार ही नहीं फैंस को भी तोड़ दिया था. ऐसे में नीतू कपूर ने अब बताया कि उस समय उनकी क्या हालत हो गई थी? वह बुरी तरह से टूट गई थीं.

दरअसल, नीतू कपूर ने हाल ही में सोहा अली खान से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ऋषि कपूर के निधन के बाद काम पर लौटने की वजह से ट्रोलिंग और उनकी मौत के बाद एक्ट्रेस ने अपने हाल के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि वह ऋषि के जाने के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं, जिसकी वजह से वह करीब 2-3 महीनों तक सो नहीं पाई थीं. 

नीतू कपूर को लगी थी शराब की लत

नीतू कपूर इस बातचीत में बताती हैं, ‘जब उन्हें गुजरे हुए एक महीना बीत गया था तो मैं सो नहीं पाती थी. ऐसा मेरे साथ करीब 2-3 महीने हुआ. मैं बिल्कुल भी सो नहीं पाती थी और शराब पीने लगी थी. उस समय हालत ऐसी हो गई थी कि मैं बिना शराब पीए सो नहीं पाती थी. क्योंकि मैं हेल्थ को लेकर हमेशा से सीरियस रही और मैं उस तरह से खुद को पसंद नहीं कर रही थी’.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Roopa Ganguly? ‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार से हुईं मशहूर, पश्चिम बंगाल में डिप्टी CM बनने की चर्चा

डॉक्टर हर दिन देते थे इंजेक्शन

नीतू कपूर कहती हैं, ‘मुझे बस अपना दिमाग सुन्न करके सोना था. मुझे खुद से नफरत हो रही थी. इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को फोन किया और कहा- मेरे साथ ऐसा हो रहा है. मुझे तुम्हारी मदद चाहिए. मुझे यह पसंद नहीं है और मैं ऐसी नहीं बनना चाहती.’ एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘डॉक्टर मेरे घर रोज आता था और इंजेक्शन लगाता था और फिर वो सो जाने तक का इंतजार करते थे. ये सिलसिला 10 दिनों चला था. 11-12वें दिन बाद मैंने ड़क्टर को कहा था कि डॉक्टर साहब मैं अब ठीक हूं. मुझे नहीं लगता है कि मुझे उसकी जरूरत है और मैं आगे बढ़ सकती हूं.’

627426619 18339219415208918 2259083435509837566 n

ट्रोलिंग पर भी बोलीं नीतू कपूर

इतना ही नहीं, नीतू कपूर ने ट्रोलिंग को लेकर भी बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी पहली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ थी. इसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. लोग उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे थे कि पति की मौत के बाद वह शूटिंग पर लौट आई थीं. अब इस पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा कि वह सेट पर इसलिए लौटी थीं क्योंकि वह अपना कॉन्फिडेंस वापस लाना चाहती थीं. 

यह भी पढ़ें: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा ‘धुंरधर 2’ का ‘अनदेखा अवतार’

नीतू कपूर का वर्कफ्रंट

बहरहाल, नीतू कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो वह इन दिनों ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही. इसमें एक्ट्रेस के साथ कपिल शर्मा और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अहम रोल में हैं. उनकी एक्टिंग की लोग काफी सराहना कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *