गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? आखिर क्या है इस कहानी का सच?

86488fd7bc6ccaf2e8f5c05f7bd352de17783225904781364 original


आईपीएल 2026 के बीच कई खिलाड़ियों की लव स्टोरी चर्चा में है. लेकिन सीजन में एक ऐसी प्रेम कहानी भी सामने आई है, जिसमें प्रेम से ज्यादा विवाद नजर आ रहा है. विवाद धर्म परिवर्तन को लेकर है. वैसे तो इस विवाद में आधिकारिक तौर पर किसी क्रिकेटर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे समीर रिजवी (Sameer Rizvi) से जोड़ रहे हैं. 

समीर मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. सीजन में वह टीम के लिए कुछ शानदार पारियां खेल चुके हैं. इसी बीच उनके ऊपर आरोपों को बाजार गर्म हो चुका है. बता दें कि यह विवाद एक वरिष्ठ खेल पत्रकार की पोस्ट से बाद गर्माया था, जिसमें लिखा गया था कि यूपी का एक क्रिकेटर मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर को डेट कर रहा है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर भी कर रहा है. इस तरह से पोस्ट में और भी दावे किए गए थे. इसमें एंकर यशा सागर (Yesha Sagar) का नाम सामने आया. 

क्यों जुड़ा समीर रिजवी और यशा सागर का नाम?

सवाल यह उठ रहा है कि जब किसी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया गया, तो फिर समीर रिजवी और यशा सागर का नाम कैसे जुड़ा? तो आपको बता दें कि कथित तौर पर समीर और येशा अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नजर आते थे. इसी के चलते दोनों के नाम इसमें खींचा जा रहा है. 

क्या है सच्चाई?

बात करें इसमें सच्चाई की, तो फिलहाल समीर और यशा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि यशा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें लखा कि ‘हर उस चीज पर भरोसा मत करिए, जो आप इंटरनेट पर देखते या पढ़ते हैं.’ 

कौन हैं यशा सागर?

लुधियाना में जन्मी यशा सागर कनाडा में पली-बढ़ी हैं. वह एक इंडो-कैनेडियन स्पोर्ट्स एंकर/प्रजेंटर हैं. यशा ने यूपी टी20 में प्रजेंटर में का किरदार अदा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 13 लाख लोग फॉलो करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी को दी नमाज पढ़ने की सलाह, तभी चेन्नई से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे का सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *