IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी

30b0cafea6fc4483d6419333cb37f72d17746796230281212 original


RCB vs SRH मैच के साथ आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का आगाज हो जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर (M Chinnaswamy Stadium) पर होने वाले इस मैच को जीतकर सकारात्मक शुरुआत चाहेगी. टीम ने पिछले संस्करण अपना पहला खिताब जीता था. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था, फिलहाल उनके कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं और तब तक ईशान किशन के हाथों में कमान सौंपी गई है. जानिए आज होने वाले इस मैच की ए टू जेड डिटेल.

RCB vs SRH मैच कहां पर होगा?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.

RCB vs SRH मैच कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा.

टॉस कितने बजे होगा?

शाम 7 बजे.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 100 मैच हो चुके हैं. 43 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार वो टीम जीती है, जिसने लक्ष्य का पीछा किया. इस ग्राउंड पर हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर क्रिस गेल का है, जो आईपीएल इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर है. यहां क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का एवरेज स्कोर 166 है. यहां पर IPL का सबसे बड़ा स्कोर 287 का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने ही आरसीबी के खिलाफ बनाया था.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए मदद देखने को मिलती है, आज भी कुछ इसी तरह की पिच रहने की उम्मीद है. छोटी बॉउंड्री के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम अधिक बार जीती है. पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां पर 200 रन बनाना भी सुरक्षित नहीं होगा, लेकिन ये अच्छा टोटल हो सकता है.

RCB की संभावित प्लेइंग 11 

विराट कोहली, फिल सॉल्‍ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स.

RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *