CUET UG Results 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, यहां है स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का Direct Link

8eec15aab8c8a9071dfe9613bb790aef1718775309176349 original


CUET UG Results 2026 Out: जो कैंडिडेट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आयोजित की गई CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे उनके लिए अहम खबर है. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल CUET UG की परीक्षा 11 मई से 7 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी. करीब 15.68 लाख छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था.

पिछले कुछ वर्षों से NTA आमतौर पर जुलाई तक रिजल्ट जारी करता रहा है, लेकिन इस बार परिणाम जून में ही घोषित कर दिया गया. इससे छात्रों और विश्वविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा. इस रिजल्ट जारी करने से पहले NTA की तरफ से इस परीक्षा की फाइनल आंसर की गई थी. स्कोरकार्ड पर स्टूडेंट का नाम, रोल नम्बर, टोटल मार्क्स, प्राप्त नंबर, पास/फेल जैसा स्टेट्स होगा.

इस परीक्षा का आयोजन देश भर के 321 शहरों और विदेश की 15 लोकेशन पर किया गया था. परीक्षा का आयोजन 11 मई से लेकर 31 तक हुआ था. इस एग्जाम का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी, राज्य विश्वविद्यालय और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए किया जाता है.

CBT मोड में हुआ था एग्जाम

इस बार परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. छात्रों को 37 विषयों में से चयन का विकल्प दिया गया था, जिनमें भाषाएं, विषय-विशेष (डोमेन) सब्जेक्ट और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल थे. उम्मीदवार अधिकतम पांच विषय चुन सकते थे. सही उत्तर पर 5 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की गई. बिना जवाब वाले सवालों पर कोई अंक नहीं मिला.

यह भी पढ़ें – राजस्थान की नौकरियों की रीढ़ है RPSC, जानिए इसकी स्थापना की कहानी

CUET UG 2026 का रिजल्ट कैसे देखें?

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे “CUET UG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  4. फिर कैंडिडेट्स Submit बटन पर क्लिक करें.
  5. अब आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
  6. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.

Direct Link से चेक करें रिजल्ट

यह भी पढ़ें – CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *