Hand Wash Clothes: महंगे कपड़े मशीन में हो जाएंगे बर्बाद, हाथों से धोने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक

4a1e679d16f1ddefcd2720ed5259263017820253847401257 original


Step By Step Guide To Hand Washing Clothes: नाजुक कपड़ों की देखभाल के लिए केवल महंगे डिटर्जेंट या ड्राई क्लीनिंग ही जरूरी नहीं होती. कई बार हाथों से कपड़े धोना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका साबित होता है. खासकर रेशम, लेस, कश्मीरी ऊन और ब्रा जैसे कपड़े वॉशिंग मशीन की तेज गति और ड्रायर की गर्मी से जल्दी खराब हो सकते हैं. ऐसे में हाथ से धोने की आदत आपके पसंदीदा कपड़ों की उम्र बढ़ा सकती है. 

हाथ से कपड़े धोने के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?

किसी भी कपड़े को हाथ से धोने से पहले उसकी केयर लेबल जरूर पढ़ें. इससे पानी का सही तापमान और उपयुक्त डिटर्जेंट चुनने में मदद मिलती है. यदि कपड़ा बेहद नाजुक है तो हल्के या जेंटल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

दाग लगे कपड़े को कैसे धुलें 

अगर कपड़ों पर दाग लगे हों तो उन्हें पहले साफ करना जरूरी है. दाग वाली जगह पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर लगाकर उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने से दाग और गहरा हो सकता है या कपड़े को नुकसान पहुंच सकता है.  इसके बाद सिंक या टब में पानी भरें और उसमें डिटर्जेंट अच्छी तरह घोल लें. कपड़े को पानी में पूरी तरह डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.  बीच-बीच में हल्के हाथों से कपड़े को दबाकर साबुन वाला पानी उसके अंदर तक पहुंचाएं. अगर पानी का रंग बदल जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है, यह अक्सर अतिरिक्त रंग निकलने की वजह से होता है.

इसे भी पढ़ें – Red Chilli Benefits: क्या डायबिटिक नर्व पेन में आराम दिलाती है लाल मिर्च, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

 अच्छी तरफ पानी से साफ करना

धोने के बाद कपड़ों को अच्छी तरह साफ पानी से कई बार रिंस करें ताकि साबुन का कोई अंश न रह जाए. नाजुक कपड़ों को कभी भी जोर से मरोड़कर पानी नहीं निकालना चाहिए. इसकी जगह कपड़े को हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें और फिर एक सूखे तौलिए पर फैलाकर रोल कर दें. इससे तौलिया अतिरिक्त नमी सोख लेगा.

इनके लिए ये हैं उपाय

ब्रा और अंडरगारमेंट्स की बात करें तो इन्हें हाथ से धोना सबसे सुरक्षित माना जाता है.  ब्रा को लगभग 15 मिनट और अंडरवियर को 30 मिनट तक साबुन वाले पानी में भिगोया जा सकता है.  इसके बाद साफ पानी से धोकर हल्के हाथों से पानी निकालें और समतल जगह पर सुखाएं. इससे उनकी फिटिंग और आकार लंबे समय तक बरकरार रहता है.  स्वेटर के मामले में भी यही तरीका कारगर है. हालांकि कई लोग हर स्वेटर को ड्राई क्लीन करवाना जरूरी समझते हैं, लेकिन यदि केयर लेबल इसकी अनुमति देता है तो हल्के डिटर्जेंट और गुनगुने पानी से हाथों से धोया जा सकता है. स्वेटर को धोने के बाद तौलिए पर फैलाकर सुखाएं और पूरी तरह सूखने तक समतल सतह पर ही रखें. इससे उसका आकार खराब नहीं होगा और वह लंबे समय तक नया जैसा दिखेगा.

इसे भी पढ़ें – Chocolate Gifts For Girlfriend: गर्लफ्रेंड के लिए परफेक्ट गिफ्ट हैं ये पांच चॉकलेट, देते ही खुशी से झूम उठेगी आपकी प्रिंसेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *