
योग के सेक्टर में करियर बनाने के लिए छात्रों के पास कई शैक्षणिक ऑप्शन मौजूद है. 12वीं पास करने के बाद छात्र योग से जुड़ी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. योग सेक्टर में लोकप्रिय कोर्स में बीएससी योग साइंस, बीए योग एजुकेशन, डिप्लोमा इन योग थेरेपी, सर्टिफिकेट कोर्स इन योग और नेचुरोपैथी एंड योगा एजुकेशन शामिल है.