बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर

c65c5985f926a55f2584af5773f3e24a17873229221891216 original


Bengaluru Airport: अगर आप फ्लाइट से अक्सर सफर करते हैं और आपका बेंगलुरु आना-जाना लगा रहता है  या फिर आप आने वाले समय में बेंगलुरु की फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. क्योंकि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चार्ज से जुड़ा एक नियम लागू होने जा रहा है. आइए अब जानते हैं कि क्या नया नियम लागू होने वाला है?

क्या है नया नियम?

दरअसल नए नियम के तहत, अब बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट से पहुंचने वाले यात्रियों से UDF यानी User Development Fee लिया जाएगा. यानी अब आपको केवल टिकट के ही पैसे नहीं, बल्कि टिकट के अलावा UDF चार्ज देना पड़ेगा. 

UDF क्या होता है और क्यों लिया जाता है?

सबसे पहले जानते हैं कि UDF आखिर होता क्या है और यात्रियों से क्यों लिया जाता है? UDF यानी User Development Fee एयरपोर्ट पर लिया जाने वाला एक चार्ज है, जिसे यात्रियों से इसलिए लिया जाता है, ताकि एयरपोर्ट की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जड़े खर्चों को पूरा किया जा सके. यह चार्ज आमतौर पर पहले से ही यात्रियों की टिकट में एड होता है, जिसकी दर AERA की मंजूरी के बाद ही तय की गई है. 

महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

कब से लागू होगा नियम?

बता दें कि ये नियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन 1 सितंबर 2026 से लागू कर दिया जाएगा. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, ये चार्ज घरेलू यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अलग-अलग लिया जाएगा. 

बेंगलुरु से बाहर जानें वाले यात्रियों को कितना देना होगा UDF?

पहले UDF केवल बेंगलुरु से फ्लाइट लेने वालों को देना होता था, लेकिन अब से बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों से भी UDF लिया जाएगा. अगर आप बेंगलुरु से बाहर जा रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी अपडेट है, क्योंकि बेंगलुरु से बाहर जाने वाले यात्रियों से UDF कम लिया जाएगा, जो इस प्रकार है.

  • घरेलू यात्रियों के लिए चार्ज 550 से घटाकर 300 रुपये किया जाएगा.
  • वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चार्ज 1500 रुपये से घटाकर 997 रुपये किया जाएगा.
  • यानी बेंगलुरु से बाहर जाने वाले यात्रियों को UDF कम देना होगा. 

कितना देना होगा चार्ज?

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को कितना चार्ज देना होगा. ये इस प्रकार है…

  • अगर घरेलू यात्री की बात करें तो इनसे 125 रुपये UDF लिया जाएगा.
  • वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 426 रुपये UDF लिया जाएगा.

यानी अब से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की टिकट पर इसका असर पड़ेगा. मान लीजिए, आपकी टिकट की कीमत 3000 रुपये है और आपको 125 रुपये UDF देना होगा तो कुल आपको 3125 रुपये देने होंगे. 

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *