RR vs DC: जडेजा ने दिखाया बल्ला तो कुलदीप यादव दिया धक्का, LIVE मैच में क्यों लड़ने लगे दो भारतीय खिलाड़ी; वीडियो वायरल

82401beb0c369c894961720b0e2c471817776847797151212 original


IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें DC ने RR को 7 विकेट से हराया. इस मैच में दिल्ली के गेंदबाज कुलदीप यादव और राजस्थान के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये तब हुआ जब जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए थे.

रवींद्र जडेजा ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद 12वें ओवर में मैदान पर आए थे. जब वह आ रहे थे तो कुलदीप यादव उनके रास्ते में खड़े थे, उन्होंने कुलदीप के सामने बल्ला घुमाया. ये एक तरह का मजाक था और वह इशारा दे रहे थे कि आज तुम्हारे खिलाफ खूब रन बनाऊंगा. इस पर कुलदीप ने भी उन्हें पकड़ लिया, मजाक में उन्हें धक्का दिया. दोनों अच्छे दोस्त भी हैं, जो टीम इंडिया में एकसाथ खेलते हैं. दोनों के बीच इस मजाकिए लम्हे का वीडियो वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करके गुर्राया गेंदबाज, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरुआत खराब रही थी, यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) सस्ते में आउट हो गए. वैभव को काइल जेमीसन ने बोल्ड किया और यशस्वी को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया. इस मैच में रियान पराग का बल्ला चला, उन्होंने 50 गेंदों में 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 90 रन बनाए. उन्हें भी स्टार्क ने आउट किया. अंत में डोनोवन फेरीरा ने 14 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर राजस्थान के स्कोर को 225 तक पहुंचाया जो इस पिच पर अच्छा टोटल था.

यह भी पढ़ें- MS Dhoni कब खेलेंगे IPL 2026 का अपना पहला मैच? CSK के कोच से मिला जवाब

लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (110) की. निसांका ने 33 गेंदों 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाए. राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए.

नितीश राणा ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों में 18 और आशुतोष श अरमा ने 15 गेंदों में 25 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 5 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *