अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका…

dace8dc4e0e6f8d95a02a681b527f7b617729435197591379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming IPO Listings: 30 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में IPO बाजार में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि इस दौरान कोई नया इश्यू खुलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि निवेशकों के लिए यह हफ्ता पूरी तरह शांत भी नहीं रहेगा. 

कुछ कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान Coal India की सब्सिडियरी Central Mine Planning and Design Institute Ltd पर रहेगा, जिसकी लिस्टिंग सोमवार को होने वाली है. आइए जानते हैं, इस विषय में विस्तार से…

इस हफ्ते कई कंपनियों की होगी बाजार में एंट्री

आने वाले दिनों में कुल 6 कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली हैं. जिनमें मेनबोर्ड और SME दोनों कैटेगरी की कंपनियां शामिल हैं. इस दौरान एमियाक टेक्नोलॉजीज का IPO अभी खुला है और इसमें निवेश का मौका अगले हफ्ते तक बना रहेगा.

वहीं पॉवरिका लिमिटेड और साई पैरेंट्रल जैसी कंपनियों के शेयर भी इसी सप्ताह बाजार में लिस्ट होने की संभावना है. जिससे निवेशकों की नजर इन शेयरों पर हो सकती हैं. 

निवेशक रख रहे हैं सोच-समझकर कदम

IPO मार्केट में निवेशक अभी थोड़ा सतर्क रूख अपना रहे हैं. खासकर रिटेल निवेशकों की भागीदारी कम होने से यह संकेत मिल रहा है कि लोग अब निवेश से पहले ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं.

भले ही नए IPO नहीं आ रहे हों, लेकिन लिस्टिंग के चलते बाजार में हलचल बने रहने की उम्मीद की जा रही है. इस दौरान कई निवेशक नए इश्यू की बजाय लिस्टिंग से होने वाले संभावित मुनाफे पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज… जानिए डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *