‘आरसीबी में संघर्ष, गुजरात में आते ही बरपाया कहर’, मोहम्मद सिराज पर पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान

d6dc6e8d17e16228f2aad6e69ebcac5e1778740869587130 original


आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की सफलता के पीछे अगर किसी गेंदबाजी जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की है. दोनों तेज गेंदबाज नई गेंद से लगातार विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और टेस्ट क्रिकेट जैसी अनुशासित गेंदबाजी ने गुजरात को इस सीजन की सबसे खतरनाक गेंदबाजी टीमों में शामिल कर दिया है.

मोहम्मद सिराज इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में टीम ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 12 मैचों में 13 विकेट लेने वाले सिराज ने सिर्फ विकेट ही नहीं निकाले, बल्कि रन गति पर भी शानदार नियंत्रण रखा है. उनका इकॉनमी रेट 8.23 रहा है, जो मौजूदा हाई-स्कोरिंग आईपीएल में काफी प्रभावशाली माना जा रहा है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने की बड़ी टिप्पणी

पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर सिराज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आरसीबी के दौरान सिराज उतने प्रभावी नहीं दिखते थे, लेकिन गुजरात टाइटंस में आकर वह पूरी तरह बदल गए हैं. श्रीकांत के मुताबिक अब सिराज ज्यादा अनुशासित, आत्मविश्वासी और योजनाबद्ध गेंदबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, टी20 में सबसे ज्यादा शतक का बनाया महारिकॉर्ड

रबाडा के साथ खतरनाक साझेदारी

मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने पावरप्ले में कई टीमों की बल्लेबाजी तहस-नहस की है. दोनों लगातार हार्ड लेंथ गेंदबाजी करते हैं, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल पाते. यही वजह है कि गुजरात टाइटंस इस सीजन शुरुआती ओवरों में मैच पर पकड़ बना लेती है. सिराज ने 2018 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला था.

यह भी पढ़ें- Sarah Taylor: इंग्लैंड मैन्स क्रिकेट टीम की कोच बनी सारा टेलर; न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऐतिहासिक फैसला

शुरुआती वर्षों में उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी क्योंकि वह रन रोकने में संघर्ष कर रहे थे. हालांकि बाद में विराट कोहली के भरोसे ने उन्हें बेहतर गेंदबाज बनने में मदद की. धीरे-धीरे वह आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज बन गए और टीम के लिए 87 मैचों में 83 विकेट लिए. अब गुजरात टाइटंस के साथ सिराज एक नए आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. टीम भी 12 मैचों में 16 अंक लेकर प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *