Rocky Flintoff Century: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर में शुमार एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी पिता की राह पर चलते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने करियर का पहला शतक लगाकर महफिल लूट ली. रॉकी इन दिनों इंग्लैंड के डोमेस्टिक वनडे कप 2026 में लंकाशायर के लिए खल रहे हैं. टूर्नामेंट में टीम ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला समरसेट के खिलाफ खेल टांटन में खेल रही है.
मैच पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी लंकाशायर की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाज देखने को मिली. टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 443 रन बनाए, जिसमें रॉकी फ्लिंटॉफ का शतक भी शामिल रहा. रॉकी ने 76 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रन स्कोर किए. उन्होंने 65 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. शतक तक उनकी पारी में 8 चौक और 4 छक्के शामिल रहे.
MAIDEN LANCS CENTURY FOR ROCKY! 🤩💯
Rocky Flintoff reaches a spectacular 65-ball century in Taunton, his first for the Red Rose!
Congratulations, Rocky! 👏
8️⃣ FOURS
4️⃣ SIXES355-4 (44.1)
🌹 #RedRoseTogether pic.twitter.com/XvcFEom8AX
— Lancashire Cricket (@lancscricket) August 11, 2026
रॉकी फ्लिंटॉफ के करियर का पहला शतक
18 साल के रॉकी के लिए यह सीनियर प्रोफेशनल क्रिकेट में करियर का पहला शतक रहा. उन्होंने अब तक अपने करियर में 5 फर्स्ट क्लास और 14 लिस्ट-ए मैच खेल लिए हैं. अब करियर के 15वें मुकाबले लिस्ट-ए मैच में उन्होंने शतक जड़ा.
कीटन जेनिंग्स ने भी खेली शानदार पारी
ओपनिंग पर उतरे कीटन जेनिंग्स ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली. उन्होंने 127 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 156 रन बनाए. रॉकी और जेनिंग्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 214 (127 गेंद) रनों की साझेदारी भी की. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही.
रॉकी फ्लिंटॉफ का करियर
नजर डालें रॉकी के करियर पर, तो अब तक उन्होंने 5 फर्स्ट क्लास और 14 लिस्ट-ए मुकाबले (शतकीय मुकाबला हटाकर) खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 137 रन निकले, जिसमें हाई स्कोर 32 रनों का रहा. इसके अलावा वनडे की 14 पारियों में रॉकी ने 31.81 की औसत से 350 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे.
बताते चलें कि रॉकी ने 2024 में लंकाशायर के सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर इतिहास रचा था. उन्होंने 16 साल और 113 दिन की उम्र में वनडे कप में अपना डेब्यू किया था.
यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख