साउथ इंडस्ट्री की चर्चित शख्सियत काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी की खबरों के साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी बढ़ गई है कि आखिर दोनों की कमाई कितनी है और दोनों में ज्यादा अमीर कौन है?
एक तरफ काव्या मारन हैं, जो Sun Group के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं. दूसरी तरफ अनिरुद्ध रविचंदर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और म्यूजिक के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया है. दोनों की संपत्ति की तुलना करें तो कहानी दिलचस्प नजर आती है है. आइये जानते हैं.
कितनी है अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं. उन्हें साल 2012 में आई फिल्म ‘3’ के गाने ‘Why This Kolaveri Di’ से बड़ी पहचान मिली थी. यह गाना भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हुआ. इसके बाद अनिरुद्ध ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने रजनीकांत, विजय, अजित कुमार, कमल हासन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार किया है. ‘जेलर’, ‘लियो’, ‘विक्रम’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में उनका काम काफी पसंद किया गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपए है. वहीं कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में ये आंकड़ा 60 करोड़ रुपए तक है. हालांकि, उनकी वास्तविक संपत्ति की ऑफिशियल जानकारी पब्लिक नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध एक फिल्म के म्यूजिक के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. म्यूजिक कंपोजिशन, लाइव कॉन्सर्ट, प्लेबैक सिंगिंग और दूसरे म्यूजिक प्रोजेक्ट से भी उनकी कमाई होती है.
काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी है?
काव्या मारन की बात करें तो उनका नाम देश के बड़े मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस परिवारों में शामिल मारन परिवार से जुड़ा है. वह Sun Group के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या Sun TV Network में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाती हैं और IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की CEO के तौर पर भी जानी जाती हैं. काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के Warwick Business School से MBA किया. साल 2019 में वह Sun TV Network में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर जुड़ी थीं.
काव्या की निजी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 409 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि कुछ में 400 से 500 करोड़ रुपए के बीच होने का अनुमान लगाया गया है. काव्या की निजी संपत्ति की रिपोर्ट पब्लिक नहीं है.
काव्या के पिता कितने अमीर हैं?
काव्या की संपत्ति की चर्चा होते ही उनके पिता कलानिधि मारन की दौलत का जिक्र भी होने लगता है. कलानिधि मारन देश के बड़े मीडिया कारोबारियों में गिने जाते हैं. उन्होंने साल 1993 में Sun TV Network की शुरुआत की थी. आज ये ग्रुप टीवी चैनल, रेडियो, फिल्म प्रोडक्शन और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में कारोबार करता है.
Forbes की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, कलानिधि मारन की संपत्ति करीब 2.5 अरब डॉलर यानी लगभग 23,725 करोड़ रुपए आंकी गई थी. वहीं Hurun India Rich List 2026 में उनकी संपत्ति करीब 24,800 करोड़ रुपए बताई गई है.
शादी के बाद चर्चा में आई दोनों की संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर ली है. वहीं चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन रखे जाने की खबरें हैं. शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आने के बाद ही दोनों की संपत्ति की खूब चर्चा हो रही है.
आज बैंक बंद हैं या खुले? 12 नवंबर को ब्रांच जाने से पहले जान लें छुट्टी का अपडेट