Re-NEET को लेकर एहतियातन हर संभव कदम उठाया जा रहा है. हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं. लेकिन इस बार पेपर लीक के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया और अब 21 जून को एक बार फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में एग्जाम पेपर से लेकर एग्जाम सेंटर हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था की जा रही है. अब कैंडिडेट्स के लिए भी सख्त गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, आइए जानते हैं…
NEET एग्जाम के दौरान कोई उम्मीदवार टॉयलेट जाता है तो वापस आने पर उसकी दोबारा सुरक्षा जांच की जाएगी. साथ ही परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट और समाप्ति से पहले के अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं होगी.
किन पर पूरी तरह प्रतिबंध
किसी भी तरह की धातु या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एग्जाम सेंटर में ले जाने की अनुमति नहीं है. कैंडिडेट्स अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, कड़ा, ताबीज, कान की बालियां, नाक की लौंग, घड़ी, सनग्लासेस, टोपी, हेयर बैंड या अन्य धातु वाली वस्तुएं पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.
साथ ही साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, पेंसिल बॉक्स, डिजिटल घड़ी और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
कौन-कौन से दस्तावेज साथ रखना जरूरी?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे. इनमें NEET एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपी, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र शामिल है. सके साथ एडमिट कार्ड पर निर्धारित स्थान पर चिपकाई गई 4×6 साइज की पोस्टकार्ड फोटो और एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना जरूरी होगा. सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरकर ले जाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – NEET Re Exam Dress Code 2026: NEET एग्जाम में ड्रेस कोड लागू, क्या ले जा सकेंगे क्या नहीं? NTA ने जारी की एडवाइजरी
NTA ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपना पेन साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है. परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों को काले रंग का बॉल प्वाइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवार केवल जरूरी दस्तावेज और एक पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं.
लड़के और लड़कियों के लिए क्या है ड्रेस कोड?
पुरुष अभ्यर्थी हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहनकर परीक्षा केंद्र जा सकते हैं. इसके अलावा साधारण पैंट या ट्राउजर पहन सकते हैं, लेकिन ट्रैक पैंट, जॉगर्स या ज्यादा जेब वाले कपड़ों से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, महिला अभ्यर्थी आधी बाजू का कुर्ता, टॉप या साधारण कपड़े पहन सकती हैं. फुल स्लीव्स और भारी या ऊनी कपड़ों की अनुमति नहीं होगी. एग्जाम सेंटर में जूते पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवारों को चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है.
धार्मिक पोशाक पहनने वालों के लिए विशेष नियम
जो उम्मीदवार धार्मिक या पारंपरिक परिधान पहनकर परीक्षा देने आते हैं, उन्हें सामान्य समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. ऐसे अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि उनकी खास सुरक्षा जांच की जा सके.
WhatsApp चैनल किया शुरू
वहीं, री-नीट एग्जाम से पहले NTA ने उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक WhatsApp चैनल शुरू किया है. सभी आधिकारिक संदेश +91 7827980287 नंबर से भेजे जाएंगे, इसलिए छात्रों को ब्लू टिक और National Testing Agency नाम देखकर ही संदेश पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें – Explained: एयरफोर्स से लेकर टीचर्स को कैद करने तक… NEET UG Re-Exam 2026 को लीकप्रूफ बनाने के अंदरूनी पहलू क्या?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI