पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे खराब में से एक से गुजर रहा है. टीम को कहीं न कहीं हार का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से हार का सामना किया था. टीम के इस खराब प्रदर्शन पर हेड कोच माइक हेसन ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए. इसके साथ उन्होंने सुधार की बात भी कही.
हेसन ने कराची में पाकिस्तान के रवानगी से पहले के कैंप के दौरान कहा, “इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत ने मानक स्थापित किए हैं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के लिए चुनौती व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत की बराबरी करने की है.”
भारत के खिलाफ मौका मिलने पर क्या बोले?
माइक हेसन ने आगे कहा, “हम अपनी तरफ से बेस्ट तैयारी कर रहे हैं और अगर हमें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो जाहिर तौर से उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे जैसा कि हम एशिया कप के फाइनल में करने में सफल रहे थे. दोनों टीम को फाइनल तक पहुंचने से पहले काफी क्रिकेट खेलना है इसलिए हम अभी से बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं.”
एशियन गेम्स में कैसे हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट इवेंट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना तभी हो सकता है जब दोनों टीमें फाइनल या ब्रान्ज मेडल के मुकाबले के लिए क्वालीफाई करें. दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल स्टेज से सीधे प्रतियोगिता में उतरेंगी. पाकिस्तान टीम में कम अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.
2026 एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर).
यह भी पढ़ें: एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट, अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड