बदलते मौसम में कई लोगों को सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ने लगती है. अस्थमा मरीजों के लिए इस दौरान धूल, धुआं, पोलेन और एयर पॉल्यूशन जैसे ट्रिगर्स से बचना जरूरी होता है. इसके साथ ऐसी डाइट लेना भी फायदेमंद रहती है, जिसमें फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में हों.
फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को डाइट में करें शामिल
अस्थमा मरीजों को अपनी डाइट में अलग-अलग तरह के फ्रूट्स और वेजिटेबल्स शामिल करने चाहिए. इनमें विटामिन सी, विटामिन ई और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह के मुताबिक, ज्यादा फ्रूट्स और वेजिटेबल्स वाली डाइट को बेहतर अस्थमा कंट्रोल से जोड़ा गया है.आप रोज एप्पल, ऑरेंज, बनाना, पपाया जैसे फ्रूट्स ले. वहीं खाने में कैरट, स्पिनच, ब्रोकली, टमाटर और दूसरी हरी सब्जियां शामिल करें . कोशिश करें कि फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को अलग-अलग रूप में डाइट का हिस्सा बनाए.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट में खून आना बवासीर ही नहीं, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
दाल, बींस और नट्स भी हैं अच्छे विकल्प
गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, अस्थमा मरीजों के लिए फाइबर वाली चीजें भी अच्छी मानी जाती हैं. इसके लिए रोज की डाइट में दाल, चिकपीज, राजमा और दूसरी पल्सेज शामिल करें हैं. इनमें फाइबर के साथ प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं. इसके अलावा आमंड्स, वालनट्स और सीड्स को भी सीमित मात्रा में जोड़े . अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो फिश भी डाइट का हिस्सा बन सकती है. ऑयली फिश जैसे सैल्मन, सार्डिन्स और मैकरल में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. अस्थमा के इलाज के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देने के लिए पर्याप्त मजबूत एविडेंस नहीं है.
इन चीजों से दूरी रखना भी जरूरी
सिर्फ अच्छी चीजें खाना ही नहीं, बल्कि कुछ फूड्स को कम करना भी जरूरी है. बहुत ज्यादा फास्ट फूड, फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड मीट, ज्यादा शुगर और सैचुरेटेड फैट वाली चीजों को रोज खाने से बचना चाहिए. हेल्दी डाइट में ऐसी चीजों की मात्रा कम रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही अस्थमा मरीज अपना इन्हेलर डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेते रहें और उसे अपने पास रखें. मौसम बदलने पर डस्ट, स्मोक, पोलेन और एयर पॉल्यूशन जैसे ट्रिगर्स से बचना भी जरूरी है. अगर सांस लेने में ज्यादा परेशानी, लगातार खांसी या अस्थमा अटैक के सिम्पटम्स दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डाइट अस्थमा की मेडिसिन का विकल्प नहीं है.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या डाइट को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें
यह भी पढ़ें :बुखार के साथ शरीर में पड़ रहे लाल चकत्ते, कहीं डेंगू तो नहीं?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator