हरमनप्रीत ने तोड़ा एमएस धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं दुनिया की सबसे सफल कप्तान

34ab4dd3edf349cf885b0c369b60506817902277407611212 original


हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, वह टी20 में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वालीं (पुरुष या महिला) कप्तान बन गई हैं. उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता, ये महिला टीम का लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड है.

इससे पहले टी20 में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था, जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीता था. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2016 एशिया कप जीता था, उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL ट्रॉफी जिताई. धोनी ने बतौर कप्तान 9 टी20 फाइनल जीते हैं, हरमनप्रीत कौर ने उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ऐसा करने वाली पहली कप्तान बनीं हरमनप्रीत कौर

एशियन गेम्स 2026 की फाइनल जीत बतौर कप्तान कौर की 10वीं टी20 फाइनल जीत थी. वह 10 टी20 फाइनल जीतने वालीं दुनिया की पहली कप्तान बन गई हैं.

हरमनप्रीत कौर (10) के बाद दूसरे स्थान पर एमएस धोनी (9) हैं. उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 8 टी20 फाइनल जीते. चौथे नंबर पर मेग लैनिंग हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 7 टी20 फाइनल जीते हैं.

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल 147 रनों से जीता

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. स्मृति मंधाना ने 79 रनों की पारी खेली थी, ऋचा घोष ने 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 69 रनों पर सिमट गई थी, हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने 147 रनों के अंतर से फाइनल जीतकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें- पिता का निधन, सलमान खान चलाने लगे उबर टैक्सी, अब एशियन गेम्स में जीता पदक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *