8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एरियर के मिलेंगे 18 लाख रुपए

2b2aab20e2d443a808e3ababfc6be01f17901688519031346 original


केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बड़ी ही बेसब्री ले इंतजार है. कर्मचारियों की कई सारी मांगे हैं और अब अंत में यही देखना होगा कि उनकी कितनी मांगे मानी जाती हैं और कितनी नहीं. इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा में यदि कुछ है तो वो है फिटमेंट फैक्टर. क्योंकि इसी के जरिए बेसिक सैलरी, DA और एरियर्स तय किया जाता है.

हालांकि फिलहाल फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा इस पर कोई अपडेट नहीं आया है. लेकिन कई कर्मचारी संघों ने मांग की है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 दिया जाए. लेकिन यदि ये मांग मान ली जाती है तो इसके मुताबिक लेवल 8 के कर्मचारियों को कितना एरियर्स मिलेगा?

कितना बनेगा लेवल-8 कर्मचारियों का एरियर?
यदि एरियर कैल्कुलेटर में चेक करें तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर से लेवल 8 के केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 18 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है. वो ऐसे कि, रिपोर्ट लागू होने में यदि 20-24 महीने का वक्त लगता है तो मौजूदा 47,600 की बेसिक सैलरी बढ़कर 1,22,332 रुपये हो जाएगी. इन-हैंड सैलरी 74,732 रुपये होगी. अगर इसे लागू करने में 24 महीने का समय लगता है तो एरियर अपने आप 17,93,568 रुपये का बन जाएगा.

अलग- अलग फिटमेंट फैक्टर पर कितना एरियर मिलेगा?

फिटमेंट फैक्टर कितना बनेगा एरियर
2.15 13,13,760 रुपये 
2.28 14,62,272 रुपये

क्या होता है एरियर?
एरियर वो रुका हुआ पैसा होता है जो किसी भी कारण से आने में देरी हो जाती है. इस देरी के कारण वो पैसा सारा एक साथ कर्मतारी के खाते में आ जाता है. ऐसे में 8वें वेतन आयोग में जितनी देरी होगी एरियर उतना ज्यादा बढ़ता जाएगा.

बैठकों का दौर है जारी
बता दें कि 8वें वेतन आयोग की फिलहाल बैठकें चल रही हैं. सितंबर में जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी के साथ-साथ चंडीगढ़ में आयोग ने कुछ अहम बैठकें की हैं. तो वहीं अब अक्टूबर में भी कई अपनी अहम बैठकें होंगी. आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था, जिसके बाद सरकार ने रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त दिया था. जिसके तहत मई 2027 तक आयोग को रिपोर्ट सौंपनी है. फिलहाल बैठकों का दौर अभी जारी है और सभी को इन रिपोर्ट्स क बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: पटना का टिकट 14000 के पार, हवाई किराया 3 गुना महंगा, सरकारी दखल की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *