- रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर निकली भर्ती.
- ग्रेजुएट उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते.
- चयन CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होगा.
- शुरुआती वेतन 35,400 रुपये पे लेवल-6 के तहत मिलेगा.
अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे है तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों को भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सेक्शन कंट्रोलर रेलवे संचालन का एक जिम्मेदारी वाला पद माना जाता है. इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर तरीके से नियंत्रित करना और रेलवे सिस्टम को सही तरीके से चलाना होता है. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं.
कुल पदों की संख्या
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती जारी की है.इस भर्ती में तहत उम्मीदवार को रेलवे के अलग अलग जोन में काम करने का मौका मिलेगा इसमें सेंट्रल रेलवे के 8 ,ईस्ट कोस्ट रेलवे 6,ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 17,ईस्टर्न रेलवे के 7,नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के 2,नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के 5,नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के 6, नॉर्दर्न रेलवे के 8,साउथ सेंट्रल रेलवे के 5,साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 2,साउथ ईस्टर्न रेलवे के 14,सदर्न रेलवे के 13,साउथ वेस्टर्न रेलवे के 8,वेस्ट सेंट्रल रेलवे के 5,वेस्टर्न रेलवे के 13 कुल 119 पदों को भरा जायेगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है.
उम्र सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 20 साल से 33 वर्ष तक तय की गयी है,उम्र सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं,आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
क्या होगा सिलेबस?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स ,गणित, रीजनिंग,कंप्यूटर ज्ञान,रेलवे संचालन और तकनीकी जागरूकता प्रशासनिक और संचार कौशल के साथ मानसिक क्षमता और समस्या समाधान का भी ज्ञान होना चाहिए अगर उम्मीदवार शुरुआत से सही रणनीति और सिलेबस के अनुसार तैयारी करते हैं, तो सफलता की संभावना काफी बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें – रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, रेल कोच फैक्ट्री में निकली इन पदों पर वैकेंसी
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की तरह से पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये शुरुआती वेतन और अन्य सरकारी भी दिए जायेंगे
कैसे होगा चयन?
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,
- मेडिकल टेस्ट
कैसे करें आवेदन?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI