Reasons Behind Wall Seepage: अक्सर ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एक बार घर बना लेने से उनका सारा काम खत्म हो जाता है, लेकिन उनको इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बदलते मौसम की वजह से उनके घर पर सीलन लग जाती है, जिससे उनका घर कमजोर पड़ने लगता है. इसके पीछे की वजह है लंबे समय तक चलने वाला मानसून, जिसके कारण हवा में नमी बढ़ जाती है, बिन मौसम अचानक से तेज बारिश. ये सारी चीजें आज के समय में घरों को सबसे पहले नुकसान पहुंचाती हैं. जलवायु परिवर्तन की बात अक्सर बाढ़, गर्मी की लहर या पानी की कमी के रूप में की जाती है, लेकिन घरों की दीवारों और छतों पर इसका असर उतना दिखाई नहीं देता, फिर भी यह उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.
नमी और सीलन की समस्या क्यों बढ़ रही है
घर में सीलन आने का सबसे बड़ा कारण यह है कि घर के अंदर पानी का घुस आना. यह घर की दीवारों में मौजूद दरारों से होकर धीरे-धीरे घर के अंदर घुस जाता है. यही वजह होती है कि दीवारों में नमी बढ़ जाती है, जिससे दीवारों पर लगी पुट्टी और पेंट देखने में उस तरह नहीं लगते जैसे पहले लगते थे. इसके अलावा आपको बता दें कि दीवार में नमी के कारण केवल दीवार की सुंदरता ही खराब नहीं होती है, बल्कि दीवार धीरे-धीरे कमजोर भी पड़ने लगती है. अगर यह समस्या लंबे समय और सालों तक चलती रहती है, तो इससे एक बड़े हादसे का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए सलाह दी जाती है कि इसको लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और सही समय पर इसकी मरम्मत करवा लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ेंः Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
नुकसान से पहले सुरक्षा का तरीका
इस जानकारी के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आखिर इस बदलते मौसम में इस समस्या से बचने के लिए वे क्या करें. ऐसे में आपको बता दें कि बाजारों में मिलने वाले अच्छी कंपनी के वॉटरप्रूफ व्हाइट सीमेंट का प्रयोग करना चाहिए, जो दीवारों पर एक सुरक्षा परत बनाकर पानी को अंदर घुसने से रोकने में मदद करता है. साथ ही यह सफेद परत जमने और नमी से होने वाली खराबी से भी बचाती है. सुरक्षा के साथ-साथ यह वॉटरप्रूफ सीमेंट आपके घर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है.
यह भी पढ़ेंः Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स