ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद

f420f89c2fd25348a56565a3f643a6891786157272357975 original


भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक खास अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जमीन के अधिग्रहण में मदद करें. पंत ने बताया कि वो दिल्ली से शिफ्ट होकर उत्तराखंड में घर बसाना चाहते हैं. बता दें कि पंत अभी श्रीलंका में हैं, जहां टीम इंडिया श्रीलंका XI के साथ वॉर्मअप मैच खेल रही है. वहीं दोनों टीमों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है.

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे पिछले 3 साल से उत्तराखंड में सही जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसी प्रॉपर्टी नहीं मिल पा रही, जो उनकी जरूरतों को पूरा कर सके.

पंत क्रिकेट टूर्नामेंट्स के चलते दिल्ली आया करते थे और एक बार क्रिकेट में पैर पसारने के बाद यहीं के होकर रह गए. मगर अब यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दोबारा अपनी जड़ों से जुड़ना चाहता है, इसलिए उन्होंने उत्तराखंड में जमीन तलाशनी शुरू की.

सीएम पुष्कर धामी से रिक्वेस्ट

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया और सीएम से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण मामले में उनकी मदद करें. पंत ने बताया कि आजकल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत जटिल और उलझी हुई हो गई है. इसके साथ ही पंत ने यह भी याद दिलाया कि उन्हें अब तक वह जमीन भी नहीं मिली है, जो उनको उत्तराखंड को प्रमोट करने के बदले में मिलने वाली थी.

ऋषभ पंत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में जन्मे थे. उन्होंने बचपन में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, लेकिन प्रोफेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने के लिए वो दिल्ली आ गए थे. पंत अब भी डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं, लेकिन वो समय-समय पर उत्तराखंड से जुड़े होने की बात करते रहते हैं.

वो हाल ही में व्यक्तिगत तौर पर उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बने थे. 2025-26 वित्त वर्ष में उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा था.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *