ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं. इंजीनियरिंग युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है. इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साइंटिस्ट-इंजीनियर एससी के 93 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस समेत इंजीनियरिंग विषयों में की जाएगी. योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए GATE 2025 या GATE 2026 के वैध स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इन ब्रांच में भरे जाएंगे पद
इसरो की इस भर्ती में अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के लिए कुल 93 पद रखे गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 35 पद इलेक्ट्रॉनिक्स के हैं. इसके बाद मैकेनिकल में 26 पद और कंप्यूटर साइंस में 13 पद है. इसके अलावा सिविल में 10 पद, इलेक्ट्रिकल में 4 पद, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग में 2 पद, आर्किटेक्चर के 2 पद, सिविल पीआरएल ऑटोनॉमस बॉडी का एक पद शामिल है.
किन इसरो केंद्र में होगी पोस्टिंग?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इसरो के अलग-अलग केंद्रों में की जा सकती है. इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, तिरुवंतपुरम, श्री हरिकोटा, महेंद्र गिरी, हासन और वलियामाला शामिल है.
क्या है भर्ती के लिए योग्यता?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में निर्धारित बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में GATE 2025 या GATE 2026 का वैलिड स्कोर होना चाहिए. जिससे डिसिप्लिन के पद के लिए आवेदन किया जा रहा है. उसी से संबंधित GATE का स्कोर को मान्य माना जाएगा. इस भर्ती के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्टर्ड और एलिजिबल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
GATE स्कोर के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग
इस भर्ती में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसरो ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए GATE स्कोर को आधार बनाया जाएगा, केवल GATE मार्क्स या रैंक को नहीं. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों का चयन 1-7 के अनुपात में किया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान संबंधित विषय की समझ, प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल समझने की क्षमता और शैक्षणिक उपलब्धियां का आकलन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
GATE और इंटरव्यू से बनेगी फाइनल मेरिट
फाइनल चयन में GATE स्कोर और इंटरव्यू दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल मिलाकर न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक की योग्यता रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमों के अनुसार पात्रता मानदंड में छूट लागू होगी. इसरो आवेदन में दिए गए GATE स्कोर का वेरीफिकेशन करेगा. नोटिस के अनुसार आवेदन में गलत जानकारी देने पर संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in के भर्ती पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और GATE स्कोर से संबंधित जानकारी बनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना होगा. आवेदन में वैध ईमेल आईडी देना जरूरी है, क्योंकि भर्ती से जुड़ी जानकारी इसी के जरिए भेजी जाएगी. वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 17 अगस्त है.
ये भी पढ़ें-SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI