TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 

84f7063a602c4137a7c8c078c228230017862611567051094 original


TRAI Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण ने भर्ती का मौका दिया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में  किसी तरह का एक्सपीरियंस होना जरूरी नहीं है. यानी फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. ट्राई के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में एसोसिएट कंसलटेंट के पदों पर भर्ती की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

दो पदों पर होगी भर्ती  

ट्राई की ओर से जारी भर्ती के तहत एसोसिएट कंसलटेंट के दो पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 27 अगस्त तक अपना आवेदन जमा करना होगा. आवेदन केवल ट्राई के ऑफिशल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा.   

BTech और BE उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन या इनसे संबंधित विषय में बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एमई, एमटेक, एमबीए या पीएचडी जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 6 अगस्त 2026 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन के लिए एक्सपीरियंस की अनिवार्यता नहीं रखी गई है.   

हर महीने 80,000 सैलरी और ट्रांसपोर्ट अलाउंस अलग

चयनित उम्मीदवारों को 80,000 प्रतिमाह का निश्चित वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा 8000 प्रतिमाह ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा. इस तरह उम्मीदवार को हर महीने कुल 88,000 तक मिलेंगे. यह नियुक्ति शुरुआत में 1 साल के लिए होगी, उम्मीदवार के प्रदर्शन और ट्राई की जरूरत के आधार पर इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है.  

ये भी पढ़ें-UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवार का चयन ट्राई की सिलेक्शन कमेटी करेगी. चयन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, कम्युनिकेशन स्किल्स और इंटरव्यू में प्रदर्शन समेत अन्य जरूरी मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा. वहीं इस भर्ती में एक्सपीरियंस नहीं मांगा गया है, इसलिए संबंधित विषय से पढ़ाई पूरी कर चुके फ्रेशर्स भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्राई के नई दिल्ली स्थित ऑफिस में होगी.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ट्राई के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी जरूरी जानकारी के साथ पढ़ाई से जुड़े डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे. डाक, ईमेल या किसी दूसरे माध्यम से भेजे गए, आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *