वनडे वर्ल्ड कप के ‘किंग’ हैं रोहित शर्मा, देखें उनका रिकॉर्ड; इन मामलों में नंबर-1

418410abe46f509e82842c9956a513e017885170732551212 original


रोहित शर्मा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, क्योंकि उनके भविष्य को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं. गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत ने रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि अफवाहों को बढ़ावा न दें. बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेलेक्टर्स रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में नहीं देख रहे और उन्हें ये बात बता दी गई है. हालांकि बीसीसीआई ने इन खबरों का खंडन किया था.

गुरुवार को मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें.” हालांकि पहले भी ऐसे बयान आ चुके हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार ये स्पष्ट नहीं कहा गया कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे. हालांकि रोहित के वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़े शानदार हैं. चलिए इस पर एक नजर डालते हैं.

रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़े

रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप के 3 संस्करण (2015, 2019 और 2023) खेले हैं. उन्होंने कुल 28 मैच खेले हैं, जिसमें 60.57 की एवरेज से 1575 रन बनाए हैं. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (2278), विराट कोहली (1795) और रिकी पोंटिंग (1743) हैं.

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कुल 7 शतक लगाए हैं, इसके आलावा 6 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 140 है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में बनाया था.

यह भी पढ़ें- बल्लेबाज वही, आउट होने का तरीका भी सेम, क्रिकेट में ऐसा चमत्कार पहले नहीं देखा होगा

इन मामलों में हैं नंबर-1

सबसे ज्यादा शतक: वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने कुल 7 शतक लगाए हैं. उनके बाद डेविड वार्नर और सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 6-6 शतक हैं.

सबसे ज्यादा सिक्स: वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी हिटमैन के नाम दर्ज है. रोहित ने कुल 54 छक्के जड़े हैं. वह एकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 50 छक्के लगाए हैं. लिस्ट में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 49 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें- ‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान: बतौर कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भारतीय हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2023 में श्रीलंका को 302 रनों के अंतर से हराया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *