वेस्टइंडीज की टीम इसी महीने भारत दौरे पर आएगी. भारत में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया है. आधिकारिक प्लेइंग इलेवन का एलान भले ही टॉस के बाद होगा, लेकिन 15 में से चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पूरी सीरीज में बेंच पर बैठे रह सकते हैं.
1- यशस्वी जायसवाल
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है, लेकिन जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है. टीम में पहले से रोहित शर्मा मौजूद हैं. रोहित ही कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करते दिखेंगे. ऐसे में जायसवाल को बेंच पर ही बैठना होगा.
2- आकिब नबी डार
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आखिब नबी डार को पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, आकिब को अपने मौका का इंतजार करना पड़ सकता है. इस सीरीज में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी खेलते दिख सकती है. ऐसे में आकिब को पूरी सीरीज बेंच पर ही बितानी पड़ सकती है.
3- नमन धीर
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका मिला है. हालांकि, नमन धीर को इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी डेब्यू का मौका मिलना मुश्किल है. वह भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेंच पर ही बैठे दिख सकते हैं.
4- ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया है. जुरेल को किसी भी मैच में मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि टीम में पहले से केएल राहुल मौजूद हैं. अगर राहुल चोटिल हो जाते हैं तभी उन्हें मौका दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें-
इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?