आज 25 सितंबर को कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें रेट

c7927c825318de4cad737626be98334117902979955201379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज 25 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रखी गईं.
  • अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की अस्थिरता के बावजूद, दरें स्थिर रहीं.
  • सऊदी अरब ने होर्मुज मार्ग से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाई.
  • बढ़ी आपूर्ति ने पाइपलाइन हमले की कमी टाली.

आज शुक्रवार, 25 सितंबर को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सुबह 6 बजे फ्यूल रेट्स अपडेट कर दिए हैं और रिटेल स्तर पर कीमतों को पहले जैसा ही रखा गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.

OMCs जब हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं, तोइंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें, रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट, टैक्स और लोकल मार्केट की स्थिति जैसी चीजों का पूरा ध्यान रखती हैं. हालांकि, ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद आम आदमी को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं. 

शहरवार चेक करें कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
जमशेदपुर 106.09 रुपये 101.23 रुपये
चेन्नई  107.78 रुपये 99.56 रुपये
लखनऊ 101.86  रुपये 95.36 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
बिलासपुर 108.76 रुपये 102.10 रुपये
भोपाल 115.41 रुपये 100.47 रुपये
कोच्चि 105.71 रुपये 96.30 रुपये

सऊदी से बढ़ी क्रूड की सप्लाई

गुरुवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि सऊदी अरब ने होर्मुज (Strait of Hormuz) के रास्ते क्रूड ऑयल की सप्लाई बढ़ा दी है. हाल ही में सऊदी अरब की मशूहर 746-मील लंबी इस्ट-वेस्ट पाइपलाइन (Petroline) पर हमला किए जाने के रेड सी में स्थित यानबू पोर्ट के जरिए होने वाली तेल की सप्लाई में रुकावट आ गई थी, लेकिन अब इसे फिर से बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है. इसके चलते सितंबर में शिपमेंट फरवरी के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.

ब्लूमबर्ग के टैंकर-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस महीने अब तक सऊदी से कच्चे तेल का शिपमेंट औसतन 5.28 मिलियन बैरल प्रतिदिन रहा है, जो फरवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. ट्रेडर्स के हवाले से बताए गए रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते सऊदी अरब ने होर्मुज के रास्ते एशियाई देशों की रिफाइनरीज को अक्टूबर और नवंबर में डिलीवरी के लिए लगभग 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल कच्चा तेल बेचा है. इससे पिछले दिनों आई सप्लाई की कमी को टालने में मदद मिल रही है.

ये भी पढ़ें:

2 अक्टूबर को अगर UPI पेमेंट नहीं हुआ तो किन 7 तरीकों से कर सकते हैं पेमेंट? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *